featured देश

Himachal Politics Crisis: प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, बोली- हिमाचल वासियों के अधिकार को कुचलना चाहती है भाजपा

priyanka Himachal Politics Crisis: प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, बोली- हिमाचल वासियों के अधिकार को कुचलना चाहती है भाजपा

Himachal Politics Crisis: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट में घिर गई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ें :-

Himachal Politics Crisis: सीएम सुक्खू ने इस्तीफे की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 5 साल तक चलेगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मकसद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

Related posts

मेरठ: नितिन गडकरी से मिले विधायक सोमेन्द्र तोमर, जिले के विकास पर हुई चर्चा

pratiyush chaubey

यूपी, ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर को होंगे उपचुनाव, 8 को आएंगे परिणाम

Rahul

भीम आर्मी ने अलवर गैंग रेप पीड़िता के लिए बुलंद की आवाज, जयपुर में सड़कें हुईं जाम

bharatkhabar