featured देश

Himachal Politics Crisis: सीएम सुक्खू ने इस्तीफे की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 5 साल तक चलेगी कांग्रेस सरकार

SUKHU Himachal Politics Crisis: सीएम सुक्खू ने इस्तीफे की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 5 साल तक चलेगी कांग्रेस सरकार

Himachal Politics Crisis: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाया है। सीएम सुक्खू ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि बजट के दौरान हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार 5 साल तक चलेगी। इसके साथ ही सुक्खू ने दावा किया है कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। साथ में मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें।

Related posts

पुलिस के मददगार साबित हो रहे सीसीटीवी कैमरे, कई मामलों को साल्व करने में मिली मदद

Trinath Mishra

पहली बार हिमाचल में पीएम मोदी, तीन बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन

Rahul srivastava

गौतम अडानी बने एशिया के दूसरे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी से बस इतना पीछे…

pratiyush chaubey