राज्य featured देश

बाढ़ बारिश से हाल बेहाल, मच गया है इन राज्यों में वबाल

बाढ़ बारिश से हाल बेहाल

नई दिल्ली।  देश के अलग अलग राज्यों में हो रही बारिश से हालात बेकाबू हो चुके हैं। केरल समेत देश के कई राज्यों में बारिश का कोहराम देखने को मिल रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड में हालात बेकाबू हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक मॉनसून के इस मौसम में सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 774 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच बारिश से अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है।

बाढ़ बारिश से हाल बेहाल
बाढ़ बारिश से हाल बेहाल

बाढ़ का असर 

नेशनल इमर्जेंसी रिस्पॉन्स सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं।

राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं। बारिश और बाढ़ की विभीषिका से महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 12, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। असम में एनडीआरएफ की 15, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, गुजरात में सात, केरल में 4, महाराष्ट्र में चार और नगालैंड में एक टीम को तैनात किया गया है।

केरल में 8,000 करोड़ से ज्यादा नुकसान

केरल में बाढ़ के हालात में आंशिक सुधार के बावजूद रविवार को हुई बारिश से मुश्किल बरकरार है। बाढ़ की वजह से राज्य में मृतकों की तादाद अब 39 पहुंच गई है। रविवार को इदुक्की में 20.86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, बाढ़ की वजह से राज्य में 8 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में केरल में इस तरह की बाढ़ कभी नहीं आई है। सीएम पी. विजयन का कहना है कि 8316 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि 10 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बर्बाद हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:-

केरल बाढ़ के लिए राहत पैकेज का एलान, खराब हुए पासपोर्ट में मिलेगी सहायता

राहुल ने पत्र लिखकर पीएम से किया अनुरोध, केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें

देश में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 718 लोगों की गई जान,केरल में 29 लोगों की मौत

Related posts

तो क्या कभी खत्म नहीं होगा कोरोना, WHO ने दी चौंकाने वाली चेतावनी

Rani Naqvi

रमजान के पाक महीनें ये दुआएं और नमाजें पढ़नें से पूरी होती है हर दुआ…

Mamta Gautam

मनरेगा के कार्यों में तेजी लाई जाए: सीएम तीरथ

Saurabh