बिहार

बिहार में कोहरे का कहर, तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

fog 3 बिहार में कोहरे का कहर, तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

बिहार। पटना तथा इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरे का कहर जारी रहा। जिसका कारण जम्मू एवं कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण कनकनी का बढ़ना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों तक मौसम का कहर काफी बढ़ने के आसार हैं। कोहरा और ठंड अभी कम नहीं होगी। दिन में भी तापमान में काफी गिरावट होगी। बता दें कि पांच सालों के बाद एक बार फिर बिहार में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है।”

fog

पटना और भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, गया का 12.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री, गया का 16.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related posts

चारा घोटाला मामले में लालू यादव ने किया सीबीआई के सामने सरेंडर,

mahesh yadav

बम धमाके में BMP के दो जवान समेत 5 सुरक्षाकर्मी घायल

Rahul

‘गोपालगंज टू रायसीना: माई पॉलिटकिल जर्नी’ में लालू ने खोला नीतीश कुमार का ये राज

bharatkhabar