Breaking News featured दुनिया यूपी राज्य

Hathras Gangrape: आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने की कोशिश में राहुल गांधी

Rahul Gandhi
  • भारत खबर || नई दिल्ली

हाथरस गैंगरेप Hathras Gangrape का प्रकरण बहुत गर्मजोशी पर है। इस प्रकरण को लेकर देश की राजनीति में भी एक उबाल आया है। देश में राजनीतिक संगठनों के द्वारा अलग-अलग जगहों पर धरना प्रदर्शन व विरोध प्रदर्शन जारी है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ हाथरस गैंगरेप पीड़िता के पारिवारिक जनों से मिलने के लिए हाथरस के लिए निकले थे। जहाँ उन्हें नोएडा एक्सप्रेसवे पर ही रोक लिया गया था। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनके द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने कांग्रेस के 200 कार्यकर्ताओं पर चार संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। इसी के चलते अन्य राजनीतिक दल हाथरस जाने के लिए रवाना हुए थे। जिन्हें प्रशासन के द्वारा बीच में ही रोक लिया गया। प्रदर्शन करने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गई व उन्हें हाथरस जाने से रोक कर वापस भेज दिया गया।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

दोपहर में  जा सकते हैं Hathras

हाथरस गैंगरेप Hathras Gangrape प्रकरण पर प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी ट्विटर पर ट्वीट कर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि राहुल गांधी आज दोबारा हाथरस जाने के लिए रवाना हो सकते हैं। हाथरस में राजनीतिक दलों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। Hathras Gangrape पीड़िता के परिवार के चारों ओर का इलाका सील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा हाथरस में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। किसी को भी हाथरस जाने नहीं दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि राहुल गांधी आज किस तरह हाथरस पहुंचेंगे या फिर उन्हें दोबारा रोक दिया जाएगा।

Related posts

सावन का आखिरी सोमवार है बेहद खास, ऐसे बरसेगी शिव जी महिमा

mohini kushwaha

सीएम योगी बोले- साढ़े 4 साल पहले तक सबकुछ होने के बावजूद हर क्षेत्र में पिछड़े थे, बिगड़ी व्यवस्था को हमने पारदर्शी व्यवस्था बनाया

Saurabh

Earthquake News: दिल्ली-NCR और गोरखपुर में लगे भूकंप के झटके, 5.6 आंकी गई तीव्रता

Rahul