लाइफस्टाइल

ब्रा पर क्यों छिड़ी जंग, सड़कों पर बिना ब्रा के क्यों उतर रहीं महिलाएं..

bra 1 ब्रा पर क्यों छिड़ी जंग, सड़कों पर बिना ब्रा के क्यों उतर रहीं महिलाएं..

किसी भी महिला के लिए ब्रा पहनना बेहद जरूरी और खास माना जाता है। और उसके पीछे का सबसे बड़ा कारण ये है कि, ब्रा पहनने से महिलाएं काफी फिट और आकर्षक लगती हैं। लेकिन एक देश की महिलाओं ने अचानक से ब्रा को लेकर एक मूहिम छेड़ दी है।
दक्षिण कोरिया में कुछ समय पहले हैशटैग #NoBra नाम की मुहिम सोशल मीडिया पर छेड़ी थी। जिसके बाद महिलाएं बिना ब्रा के कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगीं।

bra 2 ब्रा पर क्यों छिड़ी जंग, सड़कों पर बिना ब्रा के क्यों उतर रहीं महिलाएं..
#NoBra हैशटैग बहुत बड़ा सोशल मीडिया अभियान बन गया था। इसकी शुरुआत, दक्षिण कोरिया की गायिका और अभिनेत्री सुली के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बग़ैर ब्रा वाली तस्वीर शेयर करने से हुई। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फ़ॉलोअर हैं। लिहाज़ा देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई। और सुली दक्षिण कोरिया में ब्रा मुक्त अभियान की प्रतीक बन गईं। इस अभियान के ज़रिए दक्षिण कोरिया की महिलाएं ये संदेश देने में जुटी हैं कि ब्रा पहनना या न पहनना निजी आज़ादी राय है और इसको लेकर उन्हें कोई मजबूर नहीं कर सकता है।

कई महिलाओं ने इसे अपनी निजी आजादी बताते हुए कहा कि यह हमारे मन पर है कि हम ब्रा पहने या नहीं। इसे किसी तरह से विवाद का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का हथकंडा बताया। यूजर्स ने इस मुहिम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह केवल पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ नहीं।जिसकी चर्चा आ भी काफी होती है। कुछ लोग इसके समर्थन में खड़े हैं तो वहीं इसे सिर्फ सस्ती लोकप्रियता करार दिया है।

Related posts

बिना ऑवन के बना सकते हैं चॉकलेट केक, बनाना है आसान

Vijay Shrer

बेडरूम में क्या करें जिससे आपका पार्टनर रहे कूल

piyush shukla

ट्रेडमिल इस्तेमाल करने वाले जान लें ये जरूरी बातें

Nitin Gupta