featured देश

हरियाणाःपेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन होगा

अभिमन्यू हरियाणाःपेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन होगा

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से 25 सितम्बर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस तक देशभर में सेवा दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। और इस कड़ी में आज हरियाणा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए एक साथ सभी जिलों में पेंशन अदालतों का आयोजन करने की वित्त विभाग ने एक अनूठी पहल की है।

 

अभिमन्यू हरियाणाःपेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन होगा
हरियाणाःपेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन होगा

इसे भी पढ़ेः हरियाणा:अस्पताल के 16 कर्मचारियों ने एक युवती से किया गैंगरेप

वित्तमंत्री आज सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में आयोजित 22वीं पेंशन अदालत का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित वित्त, महालोखाकार तथा पेंशनभोगियों को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने इस अनूठी योजना को पूरे देश में एक साथ लागू करने के लिए की गई पहल के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस े भी पढ़ेःहरियाणा: रेवाड़ी में सीबीएसई दसवीं की टॉपर रह चुकी छात्रा से गैंगरेप

महालोखाकार ने कहा कि  हरियाणा में लगभग 2 लाख 72 हजार पेंशनभोगी है जिनको सालाना 8301 करोड़ 28 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन सम्बन्धित लाभ मिले यही उनकी मंशा है। जिला स्तर पर हर तीन माह में एक बार पेंशन अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्ति से पहले कर्मचारी के हर दस्तावेज समय पर पूर्ण हो इसके लिए अधिकारियों को भी मन से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर पर सम्बन्धित उपायुक्तों के साथ वीडिया कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलोंं में लम्बित पेंशन मामलों की समी़क्षा भी की गई। वित्तमंत्री ने कई पेंशनभोगियों को पेंशन अदायगी आदेश पत्र भी सौंपे।  वित्त विभाग के प्रधान सचिव टी.वी.एस.एन प्रसाद, वित्त सलाहकार सुनील शरण वित्त विभाग के विशेष सचिव  विवेक पदम सिंह व कुलवंत कल्सन के अलावा महालोखाकार कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

कोरोना काल में ही होगा हरिद्वार कुंभ, जानिए सरकार कैसे संभालेगी इतनी भीड़?

Mamta Gautam

केरल के तटीय इलाकों में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, आठ दिन की देरी से पहुंचा मानसून

bharatkhabar

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में आज भी इजाफा, मुंबई में पेट्रोल 90 के पार

mahesh yadav