featured देश

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल

ram rahim 4 गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है।

यह भी पढ़े

मणिपुर की घटना पर बोले मोदी, किसी गुनहगार को नहीं बख्शेंगे, एक गिरफ्तार

 

वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए अबकी बार वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।

gurmit ram rahim गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल

राम रहीम को फरवरी 2022 में जब पैरोल मिली तो पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव थे। तब भी सरकार के इस फैसले को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी।

Related posts

राज्य के विकास को लेकर प्रधानमंत्री से मिली महबूबा मुफ्ती

Rahul srivastava

बजट की समस्या के कारण ग्रामीण इलाकों में नहीं हो पा रहा जन्म-मृत्यु का पंजीकरण

Trinath Mishra

पीएम के दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस बोली- पेट्रोल 100 के पार, पहाड़ के साथ हो रहा अन्याय

Saurabh