शख्सियत featured मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल: इन तीन गानों ने उड़ाई लोगों की नींद

kanika kapoor हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल: इन तीन गानों ने उड़ाई लोगों की नींद

नई दिल्ली।  कनिका कपूर आज जानी मानी सिंगर में शुमार की जाती हैं। ‘बेबी डॉल’, ‘निंदे उड़ जाती हैं’ और ‘चिटियां कलाइयां’ जैसे खूबसूरत गानों से लोगों को अपनी आवाज का दिवाना बनाने वाली कनिका कपूर आज अपना वां बर्थडे मना रही हैं। आपको बता दें कि कनिका का जन्म 21 अगस्त को 1978 को लखनऊ में हुआ था कनिका की बर्थडे पार्टी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं।

हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल: इन तीन गानों ने उड़ाई लोगों की नींद
हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल: इन तीन गानों ने उड़ाई लोगों की नींद

कनिका कपूर की जन्मदिन पार्टी

जन्मदिन के खास मौके पर कनिका कपूर को उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी। मंगलवार शाम को कनिका ने अपने करीबियों के साथ जन्मदिन की पार्टी भी की। जन्मदिन पार्टी में सांता क्रुज़ स्थित उनके घर पर बॉलीवुड कई बड़े सितारे नजर आए। एक झलक कनिका कपूर की जन्मदिन पार्टी और उनके घर पहुंचे सितारों पर… बात करें कनिका की निजी जिदंगी की तो कनिका की शादी राज चंदोक से हुई हैं , उनके तीन बच्चे भी हैं।  लेकिन किसी वजह से उनकी यह यह शादी कुछ साल ही चल सकी उसके बाद उनका अलगाव हो गया।

करियर 

कणिका कपूर पंजाबी तथा सूफी लोकगीतों की गायिका हैं। रागिनी एमएमएस 2 नामक फ़िल्म में इनके गीत बेबी डॉल लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।  यह गाना सनी लियॉन पर फिल्माया गाया था। कनिका ने अपना पहला संगीत विडियो 2012 में रिलीज़ किया था, जो डीआर. ज्यूस द्वारा निर्मित था तथा उसका नाम जुगनी जी था, यह गीत अलाम लोहार के गाने जुगनी का हिप-हॉप अवतरण था जिसके निर्माता लंदन के गायक तथा संगीतज्ञ डीआर. ज्यूस ने निर्मित किया था।

बेबी डॉल में कणिका के साथ तीन सह-गायक भी थे जिनका नाम हरमीत सिंह, मनमीत सिंह तथा अंजान भट्टाचार्य हैं तथा यह तीनों मिलकर मीत ब्रोस अंजान कहलाते हैं। 2015 में रॉय फिल्म में इनका गाया चिट्टियां कलाइयां भी काफ़ी मशहूर हुआ। कनिका कपूर ने  अपने प्रसिद्ध गाना  “बेबी डॉल ”  के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और द ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवॉर्ड्स (जीआईएमए) 2015 जीता।

ये भी पढ़ें:-

बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

Related posts

इंडोनेशिया: सुनामी ने ली 281 लोगों की जान, एक हजार से ज्यादा लोग घायल

Ankit Tripathi

कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन, काम से निकाले गए मजदूर पैदल गांव जाने के लिए मजबूर

Rani Naqvi

ममता बनर्जी का आरोप: भाजपा बंगाल में कराना चाहती थी एक और हमला

bharatkhabar