धर्म

गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जन सैलाब साथ ही शुरु हुआ मुड़िया मेला

महिला 12 गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जन सैलाब साथ ही शुरु हुआ मुड़िया मेला

नई दिल्ली। मंगलवार से प्रसिद्ध मुड़िया मेला गिरिराज गोवर्धन धाम में शुरु हो गया है। सात दिन तक चलने वाले मुड़िया मेले में देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। उत्तर भारत का एक मात्र किरोड़ी मेला है। करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु गिरिराज गोवर्धन की सात कोस परिक्रमा कर के पुण्य प्राप्त करते है।

महिला 12 गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जन सैलाब साथ ही शुरु हुआ मुड़िया मेला

बता दें कि मुड़िया मेले में कोई पैदल चलकर तो कोई लेटकर गोवर्धन की परिक्रमा करता है सब अपने अपने श्रद्धा भाव से गिरिराज के दरबार में हाजिरी दे रहा है। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने पर सभी मनोकामना पूरी होती हैं। सात दिन तक चलने वाले इस मेले में गुरु पूर्णिमा पर आस्था का जन सैलाब उमड़ता है।
इस मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के श्रद्धालु आते है इस बार मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

सुरक्षा के दृष्टि से परिक्रमा मार्ग में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वहीं पानी के 20 टैंकर व्यवस्था की गई है मेले को 21 जोन व 6 सुपर जोन में बांटा गया है। श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किए गए है।

Related posts

12 अगस्त 2021 :आज का राशिफ़ल,जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rahul

विजयदशमी 2021 : दशहरे का नवरात्र से क्या है कनेक्शन, जानें क्या कहती है पौराणिक कथा

Neetu Rajbhar

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी किस्मत, अपनाएं ये उपाय

Neetu Rajbhar