Breaking News featured Uncategorized देश भारत खबर विशेष

जनरल इलेक्शन 2019: सिर्फ 240 सीटों पर मतदान बाकी, जानें क्या है बड़ी वजह

election2019 chunaav जनरल इलेक्शन 2019: सिर्फ 240 सीटों पर मतदान बाकी, जानें क्या है बड़ी वजह

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरण में 303 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। अब शेष चार चरणों में 240 सीटों पर मतदान होना है। चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। ये राज्य हैं- बिहार (5), जम्मू और कश्मीर (1), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (17), ओडिशा (6), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश (13) और पश्चिम बंगाल (8)। (नीचे देखें सीटवार जानकारी) पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मदतान होगा। ये राज्य हैं – बिहार (5), जम्मू और कश्मीर (2), झारखंड (4), मध्य प्रदेश (7), राजस्थान (12), उत्तर प्रदेश (14) और पश्चिम बंगाल (7)।

इसी तरह छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये राज्य हैं – बिहार (8), हरियाणा (10), झारखंड (4), मध्य प्रदेश (8), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (8), दिल्ली-एनसीआर (7)। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 की आखिरी वोटिंग 19 मई को होगी और 8 राज्यों की 59 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। ये राज्य हैं – बिहार (8), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (8), पंजाब (13), पश्चिम बंगाल (9), चंडीगढ़ (1), उत्तर प्रदेश (13) और हिमाचल प्रदेश (4)। सभी 543 सीटों का परिणाम 23 मई, गुरुवार को घोषित होगी।

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण (9 राज्य, 71 सीट)

  • अधिसूचना की तारीख: 2 अप्रैल (मंगलवार)
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 9 अप्रैल (मंगलवार)
  • नामांकन की छंटनी: 10 अप्रैल (बुधवार)
  • मतदान: 29 अप्रैल (सोमवार)

[wp-review-visitor-rating id=”123″]

  • बिहार (5 सीटें) दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
  • जम्मू और कश्मीर (1 सीट): अनंतनाग
  • झारखंड (3 सीट): चतरा, लोहरदगा, पलामू
  • मध्य प्रदेश (6 सीट): सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
  • महाराष्ट्र (17 सीट): नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल, मुंबई साउथ, मावल, शिरूर , शिरडी
  • ओडिशा (6 सीट): मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतपुर
  • राजस्थान (13 सीट): टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारन
  • उत्तर प्रदेश (13 सीट): शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रीख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
    पश्चिम बंगाल (8 सीट): बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण (7 राज्य, 51 सीट)

  • अधिसूचना की तारीख: 10 अप्रैल (बुधवार)
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 18 अप्रैल (गुरुवार)
  • नामांकन की छंटनी: 20 अप्रैल (शनिवार)
  • मतदान: 6 मई (सोमवार)

बिहार (5 सीट): सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर

  • जम्मू और कश्मीर (2 सीट): अनंतनाग, लद्दाख।
  • झारखंड (4 सीट): कोडरमा, रांची, खुंटी, हजारीबाग
  • मध्य प्रदेश (7 सीट): टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
  • राजस्थान (12 सीट): गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर
  • उत्तर प्रदेश (14 सीट): धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
  • पश्चिम बंगाल (7 सीट): बंगाण, बैरकपुर, हावड़ा, उलेबरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

Related posts

ट्रूडो के स्वागत के लिए पलके बिछाए बैठी पंजाब सरकार, 21 फरवरी को आएंगे अमृतसर

Vijay Shrer

जाकिर के खिलाफ कसा शिकंजा, भाषणों की होगी जांच

bharatkhabar

यूपी कैबिनेट मंत्रियों के बीच जल्द होगा विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री के हाथ लगेगा कौन सा विभाग

Neetu Rajbhar