Ganpati Visarjan: गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव आज यानी अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो रहा है। आज के दिन धूमधाम के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :-
Share Market Today: शेयर बाजार में दिखी अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 110 अंक उछला, निफ्टी 19,800 के करीब
मान्यताओं के अनुसार विदाई के साथ ही गणपति अपने साथ भक्तों के तमाम विघ्न भी लेकर चले जाते हैं। जिस तरह से गणपति का आगमन धूमधाम से किया जाता है। उसी तरह से उनके विसर्जन को भी नियमपूर्वक किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि आज गणेश विसर्जन पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
#WATCH मुंबई: गिरगांव चौपाटी में लोगों ने गणेश विसर्जन किया। pic.twitter.com/wgWislrWjB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2023
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): लोगों ने जुहू चौपाटी में गणेश विसर्जन किया। pic.twitter.com/Dz1AXcRv4u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2023
विसर्जन के समय ध्यान रखें ये बातें
- गणपति का विसर्जन शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।
- विसर्जन के दौरान स्वच्छता का पूरा ख्यास रखना चाहिए।
- शरीर के साथ अपने मन को भी पूरी तरह से शुद्ध रखें।
- विसर्जन के समय तक व्रत रखना चाहिए और इसके बाद भी पूरे दिन सात्विकता का पालन करना चाहिए।
- गणेश जी की मूर्ति को पानी में धीरे-धीरे विसर्जित करना चाहिए। इसे एकदम से पानी में ना छोड़ें। ऐसा करना अशुभ होता है।
- विसर्जन के वक्त श्री गणेश के मंत्रों का जाप करते रहें।