लखनऊ: उत्तर प्रदेश में माफिया राज पर लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि पूर्वांचल और बिहार में आतंक मचाने वाला इनामी गैंगस्टर लालू यादव पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। मऊ पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।
₹1,00,000 का था इनाम
कुख्यात गैंगस्टर लालू यादव पर ₹1 लाख का इनाम रखा गया था। जिसे बुधवार सुबह मऊ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। यह घटना मऊ के दक्षिण टोला नामक इलाके में हुई, जो सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पास भैरोपुर का क्षेत्र है।
पंचायत चुनाव में कर रहा था धांधली
अपने दबदबे के चलते लालू यादव लगातार पंचायत चुनाव में भी कई तरह की गतिविधियां कर रहा था। अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख का पद दिलाने के लिए उसने कई जतन किए। उसके खिलाफ लूट हत्या डकैती जैसे कई मामले दर्ज हैं। यूपी और बिहार प्रांत की पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस मामले में डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि यह एक बड़ा गैंगस्टर था, जो आखिरकार पुलिस के हाथों मारा गया।