featured देश

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने किया याद

Mahatma Gandhi Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने किया याद

Gandhi Jayanti 2023: आज यानी 2 अक्टूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को मना रहा है। भारत की आजादी की लड़ाई में बापू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, बापू की जयंती पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया है…

ये भी पढ़ें :-

2 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

पीएम मोदी ने बापू को इस तरह किया याद
पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर बापू महात्मा गांधी को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारे मार्ग को रोशन करती रहती हैं. महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उनके विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।”

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को किया याद
गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था. बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी ने गांधीजयंती के मौके पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

अंधेरः सरकारी हैण्डपंप से खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं किसान

Rani Naqvi

जेएनयू में जलेगी राष्ट्रवाद की अलख, होगा ‘मोदी सूत्र’ पुस्तक का विमोचन

Anuradha Singh

कन्नौजः सिपाही ने दिखाई वर्दी की हनक, वैक्सीन लगवाने गए रिटायर्ड बुजुर्ग फौजी की जमकर पिटाई

Shailendra Singh