Breaking News featured देश

अफरीदी को गब्बर का करारा जवाब,ज्यादा दिमाग मत लगाओ, खुद के हालात सुधारों

16 2 अफरीदी को गब्बर का करारा जवाब,ज्यादा दिमाग मत लगाओ, खुद के हालात सुधारों

नई दिल्ली। कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा मुठभेड़ के दौरान मारे गए 13 आतंकी और उन्हें भगाने की कोशिश कर रहे चार पत्थरबाजों की मौत को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बोल अब उन्ही पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अफरीदी ने कहा था कि भारत अधिकृत कश्मीर की स्थिति बेचैन करने वाली और चिंताजनक है। भारत कश्मीर के लोगों की आजादी की आवाज को दबाने के लिए बल का सहारा ले रहा है।

भारत के कश्मीर में निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। मैं हैरान हूं की अब संयुक्त राष्ट्र कुछ क्यों नहीं कह रहा? सयुंक्त राष्ट्र संघ कश्मीर में खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहा? उनके इस ट्वीट के बाद हर भारतीय खिलाड़ी अफरीदी की क्लास ले रहा है। इसी क्रम में क्रिकेट के गब्बर यानी की शिखर धवन का भी नाम जुड़ गया है। धवन ने ट्वीटर पर अफरीदी को लताड़ लगाते हुए लिखा कि पहले खुद के देश के हालत सुधारों और अपनी सोच अपने पास रखों। 16 2 अफरीदी को गब्बर का करारा जवाब,ज्यादा दिमाग मत लगाओ, खुद के हालात सुधारों

धवन ने लिखा कि अपने देश का जो हम कर रहे हैं वो अच्छा ही है और आगे जो करना है वो भी हमें अच्छे से पता है। ज्यादा दिमाग मत लगाओ शाहिद अफरीदी। धवन के अलावा इशांत शर्मा ने भी अफरीदी की जमकर क्लास ली। इशांत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कश्मीर शुरू से ही भारत का हिस्सा था और आगे भी रहेगा। इन दोनों क्रिकेटरों से पहले गंभीर ने अफरीदी को खरी-खोटी सुनाई थी। गंभीर ने कहा था कि मीडिया अफरीदी की बात को हल्के में ही ले। अफरीदी नो बॉल पर आउट होने का जश्न मना रहे हैं।

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और भारत को पहला विश्व कप दिलवाने वाले कपिल देव ने गुस्सा जाहिर किया है। कोहली ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ट्वीट किया कि जो आपके देश के लिए अच्छा है  वो मेरे देश के फायदे के लिए है। अगर कोई इनका विरोध करता है तो मैं कभी उसका समर्थन नहीं कंरूगा। वहीं  कपिल देव ने इस मामले को लेकर अफरीदी पर काफी भड़के हुए नजर आए। कपिल देव ने कहा कि वो (अफरीदी) कौन है? हमें कुछ लोगों की बात पर जरा भी ध्‍यान नहीं देना चाहिए। कश्मीर भारत का अंग है और हमेशा भारत का ही रहेगा।

Related posts

बॉर्डर पर कंस्ट्रक्शन कर रहा था पाकिस्तान, भारतीय सेना की चेतावनी से घबराया, काम रोका

Saurabh

EVM मसले पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का EC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

kumari ashu

मनोहर पर्रिकर मंत्रिमंडल में हुआ बड़ा फेरबदल, दो मंत्री तत्काल प्रभाव से हटाए गए,दो नए शामिल

rituraj