Salim Durani Passed Away: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने आज 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें :-
Sasaram Bomb Blast: सासाराम में देसी बम बनाने के दौरान छह लोग झुलसे, 2 गिरफ्तार
आपको बता दें कि काबुल में जन्में सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था। यह उनका डेब्यू मैच था।
Former cricketer Salim Durani passes away after prolonged illness
(Pic source: ICC) pic.twitter.com/FrUW2WzM7Q
— ANI (@ANI) April 2, 2023
दुर्रानी ने भारत के लिए लगभग 13 साल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने खेले गए 29 टेस्ट में 25.04 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1202 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।