featured यूपी

वन सप्ताह: विशेष वृक्षारोपण अभियान से लौटेगी यूपी की हरियाली

वन सप्ताह: लौटेगी यूपी की हरियाली, विशेष वृक्षारोपण अभियान पर सरकार का जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले वन सप्ताह में विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए वन विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में वृक्षारोपण को जोर देकर पर्यावरण को बेहतर करने का लक्ष्य बनाया गया है।

लगाए जाएंगे 30 करोड़ पौधे

वन विभाग को आने वाले अगले महीने में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन सप्ताह के दौरान 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महामारी के बीच पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बार भी इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वन महोत्सव को देखते हुए विभाग ने अपनी प्लॉनिंग शुरू कर दी है। इसके निर्देश सरकार की तरफ से भी मिल गए हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पौधों पर जोर

वृक्षारोपण अभियान में कुछ ऐसे पौधों पर ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है, जिनसे हमारी इम्यूनिटी और अच्छी होती है। इसीलिए वन सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण में सबसे ज्यादा इन्हें पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें बरगद, पीपल, नीम, देसी आम, सहजन के पौधे शामिल हैं।

इस पूरे अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस बार 30 करोड़ पौधों को लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की योजना होगी। वृक्षारोपण करके उत्तर प्रदेश की हरियाली एक बार फिर लौटाने की कोशिश की जा रही है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक असर होता है, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related posts

पार्टी और परिवार में सब ठीक, नेताजी का आदेश सर्वमान्य- शिवपाल

piyush shukla

निकाय चुनाव में बागी प्रत्याशियों से हर पार्टी है अब हैरान

piyush shukla

मुंबई की शर्मनाक हार,119 रन के आसान लक्ष्य को भी नहीं भेद पाई टीम

lucknow bureua