Breaking News featured देश यूपी

पीएम मोदी का संबोधन: 21 जून से देश के हर नागरिक को फ्री वैक्सीन, दिवाली तक मुफ्त मिलेगा राशन

PM MODI पीएम मोदी का संबोधन: 21 जून से देश के हर नागरिक को फ्री वैक्सीन, दिवाली तक मुफ्त मिलेगा राशन

भारत के प्रधानमंत्री ने संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा देश ने कोरोना से युद्ध स्तर पर लड़ाई की। हमने देश में ही वैक्सीन बनाई। अगर वैज्ञानिक देश में वैक्सीन ना बनाते तो ना जाने क्या होता। हमें देश के हर नागरिक और गरीब लोगों की फ्रिक थी। 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अब हमारा देश 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की ओर बढ़ रहा है। हमारे परिश्रम को पूरी दुनिया देख रही है।

संबोधन की मुख्य बातें
  • प्राइवेट वैक्सीनेशन का अधिकतम चार्ज 150 रुपये
  • दीपावली तक 80 करोड़ लोगों को मिलेगा फ्री अनाज
  • वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा केन्द्र सरकार का
  • ऑक्सीजन की अकल्पनीय रूप से बढ़ी डिमांड
  • वैज्ञानिकों के कर्म-कौशल को सलाम
  • विपक्ष पर निशाना, देशवासियों से कहा, अफवाहों से बचें

पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा है कि, सरकार आगामी 21 जून, से देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। आज ये निर्णय लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 प्रतिशत कम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी। इन दो सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी

पूरे देश को टीक लगवाएंगी केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री मोदी का ने बड़ा फैसला लिया है। पूरे देश में वैक्सीन केंद्र सरकार लगवाएगी, केंद्र सरकार पूरे देश को टीका लगाएगी, राज्यों को फ्री में वैक्सीन केंद्र सरकार देगी, वैक्सीन पर राज्यों की बात स्वीकार की-, 1 मई से राज्यों को 25% काम दिया।

नाक में स्प्रे की जाने वाली वैक्सीन

पीएम मोदी ने कहा एक और नई तरह की वैक्सीन पर कार्य चल रहा है।इसे इंजेक्शन से नहीं दिया जाएगा। इसे नाक के माध्यम से स्प्रे करके दिया जाएगा।हम अगर इसमें सफल होते है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल जारी

कोरोना की दूसरी लहर के बाद ऐसी जानकारी दी गई थी। कि अगर कोविड की तीसरी वेव आती है तो वह बच्चों को ज्यादा संक्रमित करेगी। तो हमने पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बच्चों की वैक्सीन पर भी ट्रायल चल रहा है। ईश्वर चाहेगा तो हमें इसमें जल्द सफलता मिलेगी।

हमने इस लड़ाई में अपनों को खोया है

कोरोना संकट से आज पूरा देश लड़ रहा है। हमने इस लड़ाई में अपनों को खोया है। बीच कमें ऑक्सीजन की भारी कमी पड़ी थी। ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए हमने बहुत तेजी से कार्य किया है। आज ऑक्सीजन की कमीं नहीं है।

वैक्सीन हमारें लिए सुरक्षा कवच है

कोविड काल में आज पूरी दुनिया में वैक्सीन की मांग है। इतनी आबादी होने के बाद अगर हमारे पास वैक्सीन ना होती तो क्या होता। 50-60 साल का इतिहास बताता है कि महामारी की वैक्सीन बनाने में दशकों लगते थे।

टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए शुरू किया था मिशन इंद्रधनुष

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले महामारी के दौरान वैक्सीनेशन का काम शुरू नहीं हो पाता था। हमने जरूरत को पूरा करने के लिए इस कार्य को युद्ध स्तर पर किया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए पूरे सिस्टम को लगाया गया।

हमारी दृष्टि में यह चिंता का विषय था। जिस तेजी के साथ भारत वैक्सीनेश कर रहा था इस हिसाब से 40 साल लग जाते। इसलिए हमने मिशन इंद्रधनुष शुरू किया। हम शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने वाले थे। कि तभी कोरोना आ गया। हम बाकी बीमारियों के साथ कोरोना के साथ भी पूरे दमखम के साथ लड़ रहे है।

अधिकतम 150 रुपये होगा चार्ज

प्रधनमंत्री ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा वैक्सीनेशन के सदंर्भ में कहा कि, देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत, प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।

Related posts

अशोक चक्र से सम्मानित से हुए वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला

Vijay Shrer

गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन की नीव रखेंगे सीएम योगी

Pradeep sharma

उत्तराखंडः कूड़ा निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

mahesh yadav