दुनिया Breaking News

इतिहास में पहली बार रोम में महिला को चुना गया मेयर

Raji इतिहास में पहली बार रोम में महिला को चुना गया मेयर

रोम। रोम में हालिया चुनावों में प्रधानमंत्री मतेओ रेंजी की चुनावी हार के बीच रोम ने जनवादी नेता वर्जीनिया राजी को अपनी पहली महिला मेयर के रूप में चुना है। इटली की राजधानी रोम के तीन हजार साल के इतिहास में पहली बार शहर को महिला मेयर मिली है। 34 वर्षीय राजी एक वकील हैं और उन्‍होंने देश में मौजूद भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जोर-शोर से आवाज उठाई थी।

Raji

राजी को 67% वोट मिले। वे अपने कैम्पेन में वर्जीनिया, वेटिकन से 31 करोड़ यूरो यानी करीब 3053 करोड़ रुपए टैक्स वसूलने की बात कह चुकी हैं। रज्जी ने पीएम मातेओ रेंजी की पार्टी के कैंडिडेट रॉबर्तो गिआशेत्ती को हराया।

रोम में जीत फाइव स्टार मूवमेंट के लिए एक बड़ी विजय है। इसकी स्थापना कॉमेडियन बेप्पे ग्रिलो ने वर्ष 2009 में की थी। यह इतालवी राजनीति में एक बड़े विपक्षी बल की भूमिका में खुद को स्थापित कर चुका है। राजधानी के सार्वजनिक परिवहन और अन्य सेवाओं को लेकर मतदाताओं के बीच फैले व्यापक गुस्से को राजी ने चुनाव के दौरान बखूबी भुनाया।

Related posts

दो हफ्तों में ही सीएम योगी ने लिया हार का बदला, राज्यसभा चुनावों में 59 सीटों में से 28 पर बीजेपी का कब्जा

rituraj

वाराणसी से नरेंद्र मोदी का नामांकन दाखिल, जानें कितने रूपए की सम्पत्ति है उनके पास

bharatkhabar

नीति आयोग के उपाध्यक्ष से सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की मुलाकात

piyush shukla