featured लाइफस्टाइल

गर्मियों में घमोरियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके…

garmi 1 गर्मियों में घमोरियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके...

गर्मी का मौसम आते ही लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। धूप और लू से बॉडी पर काले निशान आने लगता है या दाने निकलने शुरू हो जाते हैं। वहीं गर्मी के मौसम में शरीर पर घमौरियों का होना आम बात है। हालांकि ये बच्चों और महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके बाद खुजली और जलन से लोग परेशान हो जाते हैं। दरअसल पसीने निकलने की ग्रंथियों का मुंह बंद होने की वजह से हमारे शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल जाते हैं। जिसके बाद खुजली और जलन होना आम बात है।

घर से बाहर निकलने पर जब घमोरियों पर धूप लगती है तो इसके दर्द को सहन करना मुश्किल हो जाता है। पूरे शरीर पर खुजली होने लगती है, तो चलिए आपको इसे ठीक करने के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बताते हैं।

मुन्तानी मिट्टी

घमौरियों की जलन से मुल्तानी मिट्टी लगाने से राहत मिलती है। दरअसल गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने के कई फायदे हैं। आपको मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाना है और इस पेस्ट को घमौरियों वाली जगह पर लगाना है। इससे आपकी घमौरियां ठीक होंगी और त्वचा में निखार आएगा।

आम

शरीर की गर्मी को ठंडा करने के लिए कच्चा आम बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसके इस्तेमाल से घमोरियां एकदम ठीक हो जाती है। आप कच्चे आम को धीमी आंच पर भूनें, इसके बाद उसका गूदा निकाल लें। अब उस गूदे को घमौरियों वाली जगह पर लेप लगाएं, इससे घमौरियां दूर हो जाती है।

खीरा

खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे कि ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। खीरा भी घमौरियों को ठीक करने में कारगर है। इसके लिए एक गिलास पानी में नींबू को निचोड़ लें। और खीरे को पतला काटकर उसमें डाल दें। अब इन टुकड़ों को घमौरियों वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से घमौरियां जल्दी ठीक होती हैं और इससे गर्मी में त्वचा पर होने वाली खुजली खत्म हो जाती है।

चंदन

चंदन में ठंडा रखने वाला गुण होता है जो घमौरियों को ठीक करने में मदद करता है। आप चंदन पाउडर और पानी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। और इस पेस्ट को घमौरियों पर लगाएं, इससे आपको जल्दी आराम मिल जाएगा

दही

गर्मियों में दही शरीर को ठंडक देने का काम करती है। जिस वजह से दही घमौरियों पर भी बहुत अधिक असरदार होती है। दही को 15 मिनट तक आप घमौरी वाली जगह पर लगाएं रखें, इससे आपको बहुत जल्द राहत मिलेगी।

Related posts

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाभार्थियों से की बातचीत

Neetu Rajbhar

छत्तीसगढ़ की इंटर स्टेट काउंसिल बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह, सीएम बघेल ने किया स्वागत

Rani Naqvi

नेपाल में उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीक से संपन्न

Trinath Mishra