देश featured

दिल्ली में शाम तक मच सकती है तबाही, बंद हुआ रेलवे का पुल

flood दिल्ली में शाम तक मच सकती है तबाही, बंद हुआ रेलवे का पुल

नई दिल्ली। दिल्ली में फिलहाल बारिश तो रुक गई है लेकिन दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से करीब आधा मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। जानकारी के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को इतनी अधिक मात्रा में पानी यमुना में पहुंचने पर इसका व्यापक असर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में शाम तक मच सकती है तबाही
दिल्ली में शाम तक मच सकती है तबाही

ऐसे में स्थिति खतरनाक हो सकती है। प्रशासन की ओर से बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाके में रहने वाले लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। वहीं, संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को करीब शाम 7 बजे से ही ट्रैफिक पुलिस ने लोहे के पुल पर दोनों ओर से यातायात को बंद कर दिया।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए यमुना के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। प्रत्येक घंटे में यमुना के जलस्तर की रिपोर्ट सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को जारी की जा रही है। वहीं, इसके बाद रेलवे ने भी इस पुल को रेल यातायात के लिए बंद कर दिया है। इसी के साथ रेलवे ने इस पुल से गुजरने वाली 27 ट्रेनों को कैंसिल करने के साथ 7 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

पुराना लोहे का पुल दोनों तरफ से बंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को पुराने लोहे के पुल पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी थी। वहीं, सोमवार को इस पुल से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने पहले ही कह दिया था कि युमना का जलस्तर 205.7 मीटर के स्तर को पार करता है तो ट्रेनों की आवाजाही रोकी जाएगी। संयुक्त आयुक्त यातायात आलोक कुमार के मुताबिक, कश्मीरी गेट व यमुना बाजार की तरफ से पुल पर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए।  वहीं, दूसरे छोर पर गीता कॉलोनी की तरफ भी पुल बंद कर दिया गया है। दोनों जगह यातायात व स्थानीय थाना पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पैदल यात्रियों के लिए भी पुल बंद कर दिया गया है।आपको बता दें कि बाढ़ को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। और सभी जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:-

हथिनी कुंड बैराज का पानी दिल्ली में लाएगा बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बाढ़ से निपटने के लिए केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिया निर्देश

Related posts

कांची मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Shrer

Breaking News

भारत में रोजाना इस कारण से हो रही 2 लोगों की मौत

kumari ashu