देश featured राज्य

हथिनी कुंड बैराज का पानी दिल्ली में लाएगा बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में बाढ़ हथिनी कुंड बैराज का पानी दिल्ली में लाएगा बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने तो लोगों को राहत दी है पर दिल्ली के युमना के किनारें रहने वालों का संकट अब भी बरकरार है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार शाम को ही दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।

दिल्ली
दिल्ली में बाढ़

बाढ़ से निपटने के लिए इंतेजाम

आपको बता दें कि आज सुबह यानि की रविवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 3 बजे तक ये 205.65 मीटर तक पहुंच जाएगा।आपको बता दें कि आज शाम तक दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने की संभावना है। बता दें कि हरियाणा के हथिनी कुंड से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और बाढ़ से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया।

बाढ़ को लेकर राहत एंव बचाव कार्य

बता दें कि दिल्ली में बाढ़ के खतरे को देखते हुए बाढ़ को लेकर राहत एंव बचाव कार्य किया जा रहा है। यमुना से सटे निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को हटाया जा रहा है। लेकिन, हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से बाढ़ का ट्रेलर दिल्ली से करीब पौने दो सौ किलोमीटर दूर यमुनानगर में दिखा। वहां के कई इलाके पानी में डूब गए हैं, अब प्रशासन लोगों को यमुना से दूर रहने के लिए सतर्क कर रहा है।

बाढ़ आने का कारण हथिनीकुंड का पानी माना जा रहा है। दरअसल हथिनीकुंड और दिल्ली के बीच यमुनानगर पड़ता है. जहां बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से निचले इलाकों में बाढ़ आ गयी है। जब दिल्ली ये पानी पहुंचेगा तो राजधानी के निचले इलाकों का भी हाल बिल्कुल यमुनानगर जैसे ही होने की आशंका है। बाढ़ के संकट से सावधान रहने के लिए प्रशासन की ओर से यमुना की लहरों से दूर रहने को कहा है।

Related posts

चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की साइड पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाई यात्रियों की समस्या

Rani Naqvi

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश, ऑक्सीजन ला रहे वाहनों को दिलवाएं सुरक्षा

pratiyush chaubey

कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप बयान पर अलग-थलग पड़े फारुक अब्दुल्ला

Srishti vishwakarma