Smoking In Air India Flight: लंदन से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक 37 साल के शख्स को फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें :-
PM Modi Karnataka Visit: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
करुणकांत पर आरोप है कि वह सभी क्रू मेंबर पर चिल्लाने लगा। जैसे तैसे उसे पकड़कर सीट पर बैठाया गया। इसके बाद भी वह मना करने पर फ्लाइट के दरवाजे के पास गया था और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। सभी यात्री इससे डर गए, लेकिन वह शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसलिए मजबूरन उसके हाथ-पैर बांधकर उसे सीट पर बैठाया गया।
सहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं, सहार पुलिस ने आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।