Breaking News यूपी

पहले बीजेपी ने जनता से की साजिश, अब लेने जा रही आशीर्वाद: अखिलेश यादव

15 08 h पहले बीजेपी ने जनता से की साजिश, अब लेने जा रही आशीर्वाद: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा देने का काम किया है और अब उसी के पास आशीर्वाद लेने जा रही है। यह तो पूरी तरह हास्यापस्पद स्थिति है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपने अब तक के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया है। बल्कि जनता को सुनियोजित तरीके से ठगा है। सत्ता में रहकर जनता कीर उपेक्षा की है और अब जब चुनाव नजदीक आ गया है तो जनता से आशीर्वाद लेने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सच्चाई का सामना करना चाहिए। भ्रामक प्रचार और झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह करने की आदत से बाज आना चाहिए। जनता को गुमराह करने की ऐसी नापाक कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूपी के मतदाता अब इतने जागरूक हैं कि बीजेपी की इस जालसाजी को वो समझ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अब सपा की सरकार देखना चाहते हैं। बीजेपी सरकार में जनता ने बहुत दुख सहा है। उसकी कल्पना तो उन्होंने खुद कभी नहीं की होगी। अब और दुख झेलने की को यूपी की जनता तैयार नहीं है। बीजेपी को उसके किए का सबक जरूर मिलेगा।

जनवादी और महान दल ने शुरू किया अभियान

सपा की सरकार बनाने के प्रण के साथ जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और महान दल ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। बलिया से जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के पार्टी के संस्थापक डॉ संजय सिंह चौहान ने अयोध्या तक भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा का आगाज किया। इस यात्रा को नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में यह यात्रा होगी और बलिया से निकलने के बाद 31 अगस्त को इसका समापन अयोध्या में होगा।

वहीं दूसरी ओर महान दल ने पीलीभीत में जनाक्रोश यात्रा की शुरूआत की। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बदलाव के संकेत दिख रहे: अखिलेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन से प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। भाजपा की कुनीतियों से आम आदमी त्रस्त है। कोरोना संकटकाल में लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों की सच्चाई जान गयी है। इसलिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश में जंगलराज लाने वाली भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जनता समाजवादी सरकार लाने के लिए उत्साहित है।

Related posts

गर्दन का प्रत्येक दर्द वर्टिगो नहीं होता, जानें सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस व वर्टिगो में क्या है अन्तर

Trinath Mishra

उन्नाव गैंगरेप पर टूटी योगी की चुप्पी,अपराधी को बख्शा नहीं जाएगाा

lucknow bureua

सीएम अखिलेश ने मुलायम संदेश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

bharatkhabar