यूपी

सीएम अखिलेश ने मुलायम संदेश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Mulayam Sandesh सीएम अखिलेश ने मुलायम संदेश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास कार्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर मुलायम संदेश यात्रा को प्रदेश मुख्यालय से निकाला गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने को मुलायम संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुलायम ने मुस्‍लिम कार्ड खेलते हुए कहा बीजेपी ने मस्जिद गिरवा दी थी। इसके बाद मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवाई। मुसलमान हमारे खि‍लाफ नहीं है।

mulayam-sandesh

मुलायम सिंह यादव ने कहा की मुस्लिमों को हमने नहीं मरवाया फिर भी मुकदमा लिखवा दिया। अखिलेश यादव ने कहा की 5 महीनें अगर युवा मेहनत कर ले तो 5 साल फिर समाजवादी पार्टी की सरकार होगी। मुलायम संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से ज्यादा जोड़ना है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा की युवाओं के साथ महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत है हमारे साथ लड़कियां कम हैं, क्योंकि आप लोग लड़कियों को बढ़ावा नहीं देते। इज्जत नहीं करते। आप लोगों को सपा का घोषणा पत्र पढ़ना चाहिए, लेकिन नहीं पढ़ते। इस यात्रा के नि‍कलने के बाद सभी यात्राएं पीछे होंगी।

Akeel New (अकील सिद्दीकी)

Related posts

बड़े पैमाने पर पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

piyush shukla

सपा सरंक्षक मुलायल सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, CM योगी अखिलेश को फोन कर जाना हाल

Shailendra Singh

रोजगार गारंटी पदयात्रा पहुंची लखनऊ, AAP कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Aditya Mishra