featured Breaking News देश

आम आदमी पार्टी के विधायक पर महिला से बदसलूकी का आरोप

Dinesh Mohaniya आम आदमी पार्टी के विधायक पर महिला से बदसलूकी का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। खबर है कि आप के एक और विधायक पर केस दर्ज हुआ है। आप विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Mahila

दरअसल पानी की किल्लत से परेशान होकर महिलाएं विधायक दिनेश मोहनिया के दफ्तर के बाहर जमा हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान आप के कुछ कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से वीडियो बना रहे कुछ लोगों को वीडियो बनाने से मना किया और महिलाओं से बदसलूकी की।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मामले की शिकायत पानी की अनियमितता को लेकर हुई है। संगम विहार में पानी के समस्या लंबे समय से है।

Related posts

किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्विट कर कहा, सरकार मानने वाली नहीं है, इलाज करना पड़ेगा!

Shailendra Singh

रक्षा बंधन के दिन ऐसे सजाएं, भाईयों के लिए स्पेशल थाली

mohini kushwaha

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, जानिए किन से वादों से कांग्रेस जनता को रिझाने का करेगी प्रयास

Neetu Rajbhar