featured यूपी राज्य

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, जानिए किन से वादों से कांग्रेस जनता को रिझाने का करेगी प्रयास

WhatsApp Image 2021 11 20 at 9.55.50 AM Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, जानिए किन से वादों से कांग्रेस जनता को रिझाने का करेगी प्रयास

Uttar Pradesh Election 2022 || कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार यानी आज पार्टी का पहला घोषणा पत्र जारी करने जा रही हैं। आपको बता दें कांग्रेस का यह पहला घोषणापत्र महिला घोषणापत्र है जिसका नाम कांग्रेस ने ‘शक्ति विधान’ रखा है। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी महिला उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पहले ही महिलाओं को फ्री स्कूटी और स्मार्टफोन के अलावा कई अन्य वादे कर चुकी हैं।

 इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी के चेहरे के साथ चुनाव लड़ रही हैं। वही प्रियंका गांधी वाड्रा “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारे के साथ चुनाव अभियान में लगातार लगी हुई है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी प्रियंका गांधी

आपको बता दें इस बार कांग्रेस दो प्रकार की घोषणा पत्र जारी करने वाली है। इसी कड़ी में पहला घोषणा पत्र आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से दोपहर 12:00 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा जारी करें। इसके अलावा कांग्रेस एक दूसरा घोषणा पत्र भी जल्द जारी करेंगी इसमें बाकी प्रदेश वासियों के लिए वादों की नई लिस्ट होगी। 

वहीं इस बार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 7 प्रतिज्ञा की है। इसमें सबसे प्रमुख यह है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिला उम्मीदवारों को उतारेगी यानी विधानसभा चुनाव में 161 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है  तो इंटर पास सभी लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। 

कांग्रेस की प्रतिज्ञाएँ

  • छात्राओं को स्मार्ट फोन
  • आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय
  • प्रदेश मे वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय
  • महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
  • नये सरकारी पदों मे आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति
  • सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त
  • टिकट मे महिलाओं की 40% प्रतिशत हिस्सेदारी

Related posts

सूरत में पाटेदारों का कहर, दो बसों को किया आग के हवाले

Rani Naqvi

पाक मीडिया की सलाह, कोरियाई देशों की तरह संबंध सुधारे भारत-पाक

lucknow bureua

पत्नी की कैंची से हत्या कर पहुंचाया यम के द्वार, फिर कमरे में बैठकर मोबाइल पर खेलता रहा गेम

Trinath Mishra