featured Breaking News देश राज्य

नेताजी पर फिल्म बनाने वाला था राम रहीम

ram rahim and bose नेताजी पर फिल्म बनाने वाला था राम रहीम

साध्वियों के यौन शोषण में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब एक के बाद एक खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में जानकारी है कि फिल्मों का शौक रखने वाला राम रहीम दो महीनों के बाद और एक फिल्म बनाने जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम दो महीनों के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित फिल्म बनाने वाला था।

ram rahim and bose नेताजी पर फिल्म बनाने वाला था राम रहीम
ram rahim make film of netaji

सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि इस फिल्म में वो नेताजी का किरदान निभाने वाला था। एमएसजी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाला राम रहीम नेताजी पर फिल्म बनाकर बंगाली सिनेमा में भी अपने पैर जमाने की फिराक में था। सूत्रों के मुताबिक जानकारी है कि नवंबर से वह इस फिल्म के लिए काम शुरू करने वाला था। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के अरमानों पर फानी फिर गया। आपको बता दें कि सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है और उसे 20 साल की सजा सुनाई है।

राम रहीम के जेल में जाने के बाद कई सारे खुलासे हो रहे हैं कि वह कितना रंगीन मिजाज का है। पुलिस धीरे-धीरे सभी राज पर से पर्दा उठा रही है। वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम नेताजी से काफी प्रभावित था। इसलिए उसने नेताजी पर फिल्म बनाने के बारे में विचार किया था। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल हो गया था।

Related posts

इंडोनेशिया: सुनामी ने मचाई तबाही, पीएम मोदी बोले- ‘भारत सहायता के लिए तैयार’

Ankit Tripathi

मिलेनिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं होंगे शामिल 

Rani Naqvi

रामनगरी अयोध्या में मनेगी इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ की दीपावली

piyush shukla