चंडीगढ़। दूसरे राज्यों के श्रमिकों को भेजने का सिलसिला पंजाब में लगातार जारी है। राज्य से मंगलवार को अब तक पांच ट्रेनों में करीब 6000 श्रमिकों को उनके राज्य रवाना किया गया है। इसके साथ ही देर रात तक छह और स्पेशल ट्रेनों को राज्य के विभिन्न स्टेशनों से रवाना किया जाएगा। मोहाली प्रशासन की ओर से बिहार के छपरा के लिए 1201 प्रवासियों को आज एसएस नगर मोहाली रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन में रवाना किया गया। इस मौके पर श्रमिकों के साथ जा रहे बच्चों को दौरान प्रशासन की ओर से चॉकलेट दिया गया। इससे पहले दो ट्रेनों में पहले की श्रमिकों को उनके राज्यों में भेजा जा चुका है।
बता दें कि अमृतसर से उत्तर प्रदेश के मऊ शहर के लिए 1200 यात्रियों को दिन में स्पेशल ट्रेन में रवाना किया गया। इसके बाद दूसरी ट्रेन छत्तीसगढ़ के चांपा के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में भी 1200 यात्रियों को भेजा गया है। जालंधर से मंगलवार को पांच श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही हैं। श्रमिक ट्रेनों में दो गोंडा जाएंगी। इसके अलावा जालंधर से गोरखपुर और बेतिया स्टेशन के लिए भी ट्रेनों रवाना होंगी। लुधियाना से मंगलवार को दो ट्रेनें 2400 श्रमिक लेकर रवाना हुईं। बाकी ट्रेनें देर रात तक रवाना होंगी। इनमें सीतामढ़ी, प्रतापगढ़, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव और अमेठी के लिए ट्रेनें शामिल हैं। इनमें करीब 7200 मजदूरों के जाने की संभावना है।
https://www.bharatkhabar.com/150-migrants-from-delhi-were-sent-by-bus-to-their-home-state-of-punjab/
वहीं इससे पहले पंजाब से सोमवार तक सात दिनों में 50 ट्रेनों से 60 हजार श्रमिक घरों को लौटे थे। सोमवार को विभिन्न स्टेशनों से 11 ट्रेनें रवाना हुईं। इनमें कुल 13,200 श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड गए। फिरोजपुर मंडल के रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पांच से लेकर 11 मई तक फिरोजपुर मंडल की ओर से 50 ट्रेनें लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके राज्यों में भेजने के लिए चलाई जा चुकी हैं। इनमें अमृतसर से चारं, जालंधर से 21 व लुधियाना से 25 ट्रेनें चलाई गई हैं।