featured बिहार

कोरोना वायरस ने बिहार में किया 1000 का आंकड़ा पार, आज मिले 6 नए मरीज़

बिहार कोरोना 1 कोरोना वायरस ने बिहार में किया 1000 का आंकड़ा पार, आज मिले 6 नए मरीज़

बिहार में कोरोना ने आज 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। बिहार में आज Covid-19 के छह नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं

पटना। बिहार में कोरोना ने आज 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। बिहार में आज Covid-19 के छह नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बिहार में 1005 हो चुकी है। वहीं इसके 416 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं तो वहीं सात मरीजों की मौत हो चुकी है। आज मिले नए मरीजों में पांच खगड़िया जिले के हैं और एक मरीज सिवान जिले का है।

बता दें कि खगड़िया जिले में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला  जारी है। शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि  हुई है। जिसमें चार अलौली व एक सदर प्रखंड खगड़िया के है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42 हो गई है।

वहीं, खगड़िया जिले में एक प्रवासी के क्वारंटाइन सेंटर में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई जिसके बाद सनसनी सी फैली है। जानकारी  के अनुसार मृतक बीते 13 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे थे। जिसे गोगरी के एसजीएम क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। साथ मे उनकी उनकी पत्नी भी थी ।

https://www.bharatkhabar.com/on-tejashwi-yadavs-return-to-patna-bjp-tightened-said-now-serve-bihar/

मरीजों को थी सांस फूलने की शिकायत

साथ ही देर शाम उनका तबियत बिगड़ गई। उन्हें दम फूलने की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर को सूचना मिलते ही उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गयी है। डीएम आलोक रंजन घोष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया उक्त व्यक्ति डायबीटीज के पसेंट थे। उन्हें संदिग्ध मानते हुए उनके निकट संपर्कों का सैंपलिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया है। एवं लो रिस्क कांटेक्ट को आइसोलेट किया जा रहा है।

Related posts

गोवर्धन: परिजनों ने मचाया कोहराम, लापता बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही

Neetu Rajbhar

अमेरिकी संसद में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने का बिल पेश

Rahul srivastava

समाजवादी पार्टी में नाराजगी का दौर जारी मिलन की कोशिश फिर हुई विफल

piyush shukla