featured यूपी

फतेहपुर: जिला बदर बदमाश घर में कर रहे थे मौज, गिरफ्तार

फतेहपुर: जिला बदर बदमाश घर में कर रहे थे मौज, गिरफ्तार

फतेहपुर: जिन बदमाशों को न्यायालय ने जिला बदर किया वो बदमाश घूमकर अपने घर आ गए और सजा को मजा में बदल कर मौज करने लगे। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मामले पर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। जिसपर बिंदकी, हुसैनगंज और जहानाबाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सामने पेश किया।

बिंदकी कोतवाली के पहाड़पुर उप निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम को मुखबिर से पता चला कि जिला बदर आरोपी अपने रिश्तेदारी में मौजूद है। बस फिर क्या था वह अपने साथ हेड कांस्टेबल राम अधार यादव, अशोक कुमार मौर्य के साथ आरोपी के घर जाकर जिला बदर विजय निषाद पुत्र गोवर्धन निषाद निवासी को धर दबोचा।

आरोपी जालंधरपुर मौजा गुरुवल थाना किशनपुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समने पेश किया गया। तो वहीं हुसैनगंज पुलिस के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चक्रवर्ती को थाना क्षेत्र में घूम रहे जिला बदर बदमाशों की सूचना मिली।

जिस पर उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ दो जिला बदर अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों के नाम विमलेश पुत्र रग्घू निवासी हैबतपुर थाना हुसैनगंज और राजू पुत्र रामप्यारे निवासी हैबतपुर थाना हुसैनगंज है।

जहानाबाद पुलिस ने भी जिला बदर आरोपियों की तलाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल 12 अप्रैल को शहीद पुत्र हुसैनी बेहनौटा कस्बा को न्यायालय ने जिला बदर किया था। जिस पर जहानाबाद पुलिस को पता चला कि यह आरोपी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद है।

उप निरीक्षक रोहित कुमार ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर गिरफ्तार हुए सभी जिला बदर आरोपियों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

Related posts

Anti Romeo Squad Pratapgarh अब बन चुकी है ‘एंटी भाईयों’ क्वाड टीम

Trinath Mishra

शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

Rani Naqvi

बिलकिस बानो केस, 11 आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार

kumari ashu