featured देश

हरियाणा के एक किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, ये है वजह ?

kisan 1 हरियाणा के एक किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, ये है वजह ?

आपने बुलेट प्रूफ कार और बुलेट प्रूफ जैकेट के बार में सुना और देखा तो जरुर होगा लेकिन क्या आप ने कभी बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर के बारे में सुना या फिर देखा है। अगर नहीं देखा तो हम आपको बुलेट प्रूफ टैक्टर के बारे में बताएंगे और दिखाएंगे भी कि बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर क्यों बनवाया गया है। हरियाणा के एक किसान ने बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर बनवाया है। इसके लिए किसान भारी भरकम रकम भी खर्च की है। बताया जा रहा है कि किसान ने ट्रैक्टर को बुलेट प्रूफ बनवाने में पांच लाख रुपए खर्च किए हैं।

किसान ने क्यों बनवाया बुलेट प्रूफ टैक्टर ?

लेकिन सवास यह है कि किसान ने ट्रैक्टर को बुलेट प्रूफ क्यों बनवाया है। दरअसल युमना नदी से सटी जमीन को लेकर यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों राज्य के किसान पानी पर अपना दावा ठोक रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए हरियाणा के किसान ने ट्रैक्टर को बुलेट प्रूफ बनवाया है ताकि अगर दोनों पक्षों में लड़ाई हो तो वह हिस्सा ले सके और सुरक्षित भी रह सके। ट्रैक्टर में दो और खासियत है, बुलेट प्रूफ के अलावा ट्रैक्टर में एसी और सीसीटीवी भी लगा हुआ है।

बेहद मजबूत है ट्रैक्टर

किसान द्वारा बनवाया गया ट्रैक्टर बेहद मजबूत है। इस पर ना तो लाठी डंडे का वार काम करेगा ना ही गोलियों असर करेंगी। दरअसल कई सालों से दोनों राज्यों के बीच विवाद चल रहा है कभी-कभी तो गोली भी चल जाती है। इसलिए किसान ने ट्रैक्टर को बुलेट प्रूफ बनवाया है ताकि गोलियों और लाठी डंडे का असर ना हो।

डर की वजह से बनवाया ट्रैक्टर

आपको बता दें कि दोनों राज्य के किसान सीमा विवाद को लेकर हमेशा लड़ते झगड़ते रहते हैं। विवाद में कई किसानों की मौत हो चुकी है। इसलिए किसान ने डर की वजह से ट्रैक्टर को बुलेट प्रूफ बनवाया है। ताकि किसी भी प्रकार की घटना से बचा जा सके। किसान ने ट्रैक्टर को बनवाने में पांच लाख रुपए खर्च किए हैं। तो वहीं गांव के एक किसान का यह भी कहना है कि विवाद के वक्त यूपी के हजारों किसान इकट्ठा हो जाते हैं। जिसके कारण किसान ने ट्रैक्टर को बुलेट प्रूफ बनवाया है।

Related posts

मानसिक स्वास्थ्य हासिल करें और आत्महत्या रोकने के लिए समाज में फैलायें सकारात्मकता

Trinath Mishra

गोविन्द माथुर बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के CJ, गवर्नर राम नाईक ने दिलाई शपथ

mahesh yadav

संपूर्ण लखनऊ में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, टाइम ड्यूरेशन भी बढ़ाया गया, बरतें ये सावधानी

Aditya Mishra