featured मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण, हार्ट अटैक से हुआ निधन

ramlakhan नहीं रहे मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण, हार्ट अटैक से हुआ निधन

मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से हर तरफ शोक का माहौल है। बता दें रामलक्ष्मण ने सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में संगीत दिया था।

200 से ज्यादा फिल्मों में दिया म्यूजिक

राम लक्ष्मण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना संगीत दिया। जिसमें तराना, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी कई फिल्में शामिल हैं। करीब 200 से भी ज्यादा फिल्मों में उन्होने म्यूजिक दिया। जिनमें हिंदी, भोजपुरी और मराठी फिल्में शामिल हैं।

कैसे पड़ा रामलक्ष्मण नाम ?

रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने अपने साथी सुरेंद्र के साथ इंडस्ट्री में शुरुआत की थी, लेकिन सुरेंद्र का निधन पहले ही हो गया। जिस वजह से ये जोड़ी ज्यादा नहीं चली। महज 1 या 2 फिल्मों में ही इन्होने आपस में म्यूजिक दिया था। सुरेंद्र के निधन के बाद विजय ने आपना नाम बदलकर रामलक्ष्मण रख लिया। जिसके बाद से उन्हें रामलक्ष्मण के नाम से पहचाना गया।

लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

रामलक्ष्मण के निधन पर लता मंगेशकर ने दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि मुझे अभी पता चला कि गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी  का निधन हो गया। मुझे बहुत दुख हुआ, वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

Related posts

दिवाली पर बन रहा गुरू-चित्रा नक्षत्र का महायोग

Rani Naqvi

गुजरात के भावनगर जिला में नाले में गिरा सवारियों से भरा ट्रक, 20 लोगों की मौत

Rani Naqvi

मोदी सरकार के अंतिम बजट से खुश नहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, उठाए ये सवाल

Rani Naqvi