featured दुनिया देश

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की

sushma swaraj 1 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की

टोक्यो। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज (शुक्रवार) सुबह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टोक्यो में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सम्बंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया। श्रीमती स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आबे को शुभकामना संदेश दिया।

sushma swaraj 1 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की

बता दें कि जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान की पारम्परिक मित्रता दिल से जुड़ी है और इसके प्रसार की असीम संभावना है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आई है। भारत और जापान के संबंध किसी भी प्रकार की जटिलताओं से मुक्त हैं।

वहीं इससे पहले तोक्यो के विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए स्वराज ने कहा कि भारत और जापान के रिश्ते जिस ऊंचाई पर आज हैं। उससे पहले कभी नहीं रहे और उसमें एक बहुत बड़ा योगदान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री आबे की व्यक्तिगत मित्रता है। जापान मुझे एक ऐसा देश दिखाई देता है, जहां हमारे संबंध सहजता के हैं। कोऑपरेशन पूरा है, कन्फ्रंटेशन बिलकुल नहीं है। रिलेशनशिप विदआउट कॉप्लैससिटीज।

साथ ही स्वराज जापान की तीन दिन की यात्रा पर हैं। इससे पहले उन्होंने तोक्यो में भारत और जापान के विदेश मंत्रियों के 9वें कूटनीतिक संवाद में भाग लिया। जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में भी चर्चा की। साल 2017 में जापानी प्रधानमंत्री के भारत दौरे से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को गति मिली है।

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का अमेरिका चुनाव पर पड़ेगा असर, भारतीय समुदाय के 40 लाख लोग तक जाएगा संदेश

Rani Naqvi

यूपी में हजार से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, जानिए ठीक हुए लोगों की संख्‍या  

Shailendra Singh

पाकिस्तान ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Pradeep sharma