Breaking News featured देश

विदेश मंत्रालय ने अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया

ajay bisaria विदेश मंत्रालय ने अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया
नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारत के उच्चयुक्त की तब्दीली कर दी गई है, विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वरिष्ठ राजनयिक और पोलैंड में भारत के मौजूदा राजदूत अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है वो 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी गौतम बंबावले की जगह लेंगे, जिन्हे पिछले महीने चीन में तैनात कर दिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि बिसारिया जल्द ही अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।
ajay bisaria विदेश मंत्रालय ने अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया
गौरतलब है कि पंजाब के पठानकोट में हुई आतंकी हमले और उरी सेक्टर में हई पाक सेना की फायरिंग के बाद उपजे तनाव के बीच बिसारियों को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित किए गए सार्क सम्मेलन का भी भारत ने यह कहते हुए बहिष्कार कर दिया था कि पाकिस्तान से लगातार सीमा पार आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जाता रहता है।

दिल्ली में स्थित विदेश सेवा संस्थान में प्रशिक्षण के बाद बिसारिया ने रूसी भाषा में विशेषज्ञता हासिल की और उन्हें 1988-91 में मॉस्को दूतावास में तैनाती दी गई। मॉस्को में वे दूतावास की आर्थिक और राजनीतिक शाखा से जुड़े थे। इसके साथ ही बिसारिया ने साल 1999-2004 के बीच प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में भी कार्य किया। जनवरी, 2015 से वे पोलैंड में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत थे जो कि वारसा में स्थित है।

Related posts

बुलेट ट्रेन पर बोले रेल मंत्री, देश के विकास के लिए बुलेट ट्रेन जरूरी

Breaking News

पाक के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, लगाएगा राजनयिकों पर प्रतिबंध

lucknow bureua

पंचायत चुनाव के लिए तय हो गई खर्च की सीमा, इससे ज्यादा खर्च नहीं कर पायेंगे उम्मीदवार

Aditya Mishra