featured Breaking News यूपी

आजमगढ़ और कुशीनगर में ईवीएम खराब होने से मतदान हुआ प्रभावित

evm machine आजमगढ़ और कुशीनगर में ईवीएम खराब होने से मतदान हुआ प्रभावित

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 7 जिलों की 49 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मतदान शुरू होते ही आजमगढ़ में 3 जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत मिली है। बताया जा रहा है कि इन तीनों पोलिंग बूथों पर आज सुबह से ही मतदान नहीं हो पा रहे हैं। आजमगढ़ के अलावा कुशीनगर में भी दो बूथों के ईवीएम मशीन में खराबी आई है। कुशीनगर के बूथ संख्या 345 और 322 पर मतदान रुका हुआ। प्रशासन द्वारा ईवीएम मशीन बदलने का काम जारी है।

evm machine आजमगढ़ और कुशीनगर में ईवीएम खराब होने से मतदान हुआ प्रभावित

मतदाता शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए इक्ट्ठा होने लगे। वहीं प्रशासन के दावे उस समय हवा हो गए जब मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर ईवीएम जवाब दे गई। इनमें सदर के बूथ संख्या 68 करमाजीतपुर, 78 पाननकुंडा, पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या 223, देवकुआं, भाटपार रानी के बूथ संख्या 304, रामपुर कारखाना के बूथ संख्या 334, भरौली 314 और सदर के 59 खैरटिया पथरदेवा विधानसभा के हेतमपुर में ईवीएम की खराबी के चलते मतदान शुरू नहीं हो सका।

इसके अलावा सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 104 और इसी क्षेत्र के तिलौली बूथ संख्या 269 की भी ईवीएम खराब हो गई। इसके साथ ही रुद्रपुर के बूथ संख्या 274 और 187 अकटहा में कंट्रोल यूनिट खराब हो गई। सलेमपुर विधान सभा के बूथ संख्या 241 हरैया ईवीएम में खराबी आ गई। रामपुर कारखाना विधानसभा के बूथ संख्या 141 में ईवीएम खराब हो गई। जिससे मतदान बाधित रहा।

Related posts

स्टेट बैंक ने विजय माल्या को दिए कर्ज को माना ‘डूबा हुआ’

bharatkhabar

बंगाल चुनाव: ममता को एक और झटका, टिकट मिलने के बाद सरला मुर्मू ने छोड़ी TMC

Saurabh

#BCCI Promotes halal टीम इंडिया के मैन्यू पर मचा बवाल, BCCI के डाइट प्लान पर यूजेस का फूटा गुस्सा

Neetu Rajbhar