लाइफस्टाइल

गोरी और सांवली हर लड़की लगती है इन कलर मे बेहद ही खूबसूरत

07 40 गोरी और सांवली हर लड़की लगती है इन कलर मे बेहद ही खूबसूरत

नई दिल्ली।  आमतौर पर आप अपने कपड़ो को लेकर काफी क्रेजी होते हैं। कपड़ो को खरीदने से पहले आप हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि वो कलर आप पर अच्छा लगे। आप अपने कपड़ो के लिए हमेशा उन ही कपड़ो को चुनती है जिसमें आप अच्छी लगती हो। लेकिन कलर के मामले में भी लड़कियां अक्सर परेशान रहती है कि पता नहीं वो करल उन पर अच्छा लगेगा भी या नहीं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं उन कलर को जिनमे आप यकीनन बहुत ही अच्छी लगेंगी। जी हां… दोस्तो कुछ कलर नेचुरल होते हैं जिनमे कोई सांवली हो या गौरी वो हमेशा ही अच्छी लगती हैं।

 

 

07 40 गोरी और सांवली हर लड़की लगती है इन कलर मे बेहद ही खूबसूरत

 

 

मरसाला कलर

मरसाला कलर एक ऐसा कलर हैं जो किसी भी रंगत वाली लड़की पर अच्छा लगता है। मरसाला कलर को हर स्किन टोन की लड़कियां कैरी कर सकती हैं। कोई भी लड़की इस कलर को अगर कैरी करती है तो वो काफी चार्म और खूबसूरत दिखेगी इस बात में कोई शक नहीं है।

 

ये भी पढ़े  बेसन से पाएं साफ और दमकती त्वचा

 

ऑलिव ग्रीन

ऑलिव ग्रीन एक ऐसा कलर है जो आपको एक फ्रेश लुक देता है। ऑलिव ग्रीन कलर हर लड़की पर अच्छा लगता है और ये कलर हर स्किन टोन पर खूब फवता है।

 

मस्टर्ड कलर

मस्टर्ड कलर एक ऐसा कलर है जो आमतौर पर लड़कियां पहनने से काफी डरती है। उन्हें लगता है कि ये कलर उन पर अच्छा नहीं लगेगा पर क्या आपको पता है कि ये कलर हर टोन की लड़की पर खूब जंचता है। ये कलर पहनने के बाद आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

 

रॉयल ब्लू

रॉयल ब्लू नाम से ही काफी रॉयल और ये कलर लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस कलर को हर टोन की लड़की ट्राई कर सकती है और इस कलर में हर लड़की काफी रॉयल लुक में नजर आती है।

 

ब्राइट पिंक

ब्राइट पिंक भी लड़कियों का पसंदीदा कलर है जिसे पहनने के बाद लड़किया काफी खूबसूरत लगती है। ये कलर भी उन कलरो में से एक है जो लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

 

मिंट ग्रीन

मिंट ग्रीन का लाइट शेड यूं तो लड़कियों को पसंद नहीं आता है पर अगर आप मिंट ग्रीन का ये शेड पहनेंगी तो आप देखेंगी कि ये कलर आप पर कितना फवता है। इस कलर से आपकी खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।

Related posts

पेट कम करने से लेकर चेहरे का बढ़ाना है ग्लो तो अपनाएं ये तरीका , मिलेगा लाभ

Rahul

इन वेज फूड्स में हैं नॉनवेज से ज्यादा प्रोटीन, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

Rahul

गर्मियों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को खिलाएं ये चीज़े, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Rahul