मनोरंजन

बॉलीवुड की सुपरहिट नहीं बल्कि सुपरफ्लॉप मूवीज में शामिल हुई ‘मशीन’

mustafa बॉलीवुड की सुपरहिट नहीं बल्कि सुपरफ्लॉप मूवीज में शामिल हुई 'मशीन'

नई दिल्ली। अब्बास मस्ताना ने आजतक बॉलीवुड में ‘बाजीगर’ से लेकर ‘खिलाड़ी’ जैसी कई सारी सुपरहिट फिल्म दीं है। लेकिन 17 मार्च को रिलीज हुई अब्बास मस्ताना की फिल्म ‘मशीन’ एक सुपर फ्लॉप मूवी बन गई। शायद ऐसा बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार हुआ है की अब्बास मस्ताना जैसे बड़े फिल्म मेकर के निर्देशन में बनी फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई है।

mustafa बॉलीवुड की सुपरहिट नहीं बल्कि सुपरफ्लॉप मूवीज में शामिल हुई 'मशीन'

आपको बता दें की हाल ही में मुंबई के जुहू के एक पीवीआर में केवल एक शक्स इस फिल्म को देखने पंहुचा था। इसके बाद इस फिल्म के सारे शो उतार दिए गए।

दरअसल, अब्बास मस्ताना नें ‘रेस’, ‘रेस-2’, ‘अजनबी’, ‘ऐतराज’, ‘हमराज’, ‘बादशाह’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में और सुपरहिट जोड़ियां बॉलीवुड को दी है। लेकिन फिल्म ‘मशीन’ के फ्लॉप होने का कारण यह माना जा रहा है की फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं था। बता दें की इस फिल्म में लीड रोल में अब्बास के बेटे मुस्तफा बर्मावाला ने काम किया है। साथ ही यह मुस्तफा की डैब्यू फिल्म है।

Related posts

गीतकार सलमान खान ने इस फिल्म के लिखा गाना-सुने

mohini kushwaha

फिल्म धड़क के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने किया डांस, लोग हुए बेकाबू

mohini kushwaha

खार पुलिस ने ऋषि कपूर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Srishti vishwakarma