दुनिया

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों की किया गिरफ्तार

fisherman 1 श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों की किया गिरफ्तार

पुडुकोट्टई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने के क्रम में एक और घटना का इजाफा हुआ है। इस बार श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा एक नांव भी जब्त कर ली।

fisherman 1 श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों की किया गिरफ्तार

लगातार इस प्रकार की घटनाओं के पीछे दो ही मुख्या कारण नज़र आ रहे हैं। पहला तो ये कि तमिलनाडु के मछुआरे अपनी नौका लेकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर मछली पकड़ने जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका के तमिल बोलने वाले मछुआरे इसका विरोध करते हैं। जिसके कारण वहां की सेना इस प्रकार के कदम उठाती है।

जबकि दूसरा कारण यह है कि भारतीय मछुआरे पॉवरबोट्स लेकर जाते हैं, जिसकी एक समझौते के आधार पर अनुमति नहीं हैं। वहीं, बार-बार अंतरराष्ट्रीय सीमा में प्रवेश भी एक वजह है क्योंकि भारतीय मछुआरे जीपीएस के प्रयोग के आज भी कतराते हैं।

इस तरह लगभग 125 से ज्यादा नौकाएं श्रीलंकाई नौसेना के पास है। जिसे वो छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर किस प्रकार कोई समाधान खोजती है।

Related posts

Live- म्यांमार के विकास में भारत अपना योगदान बनाए रखेगा

piyush shukla

अनुसंधानकर्ताओं का दावा एंटीवायरल दवा इंटरफेरॉन (IFN) -a2b कोविड-19 के मरीजों पर करेगी असर

Rani Naqvi

गैंगरेप को फेसबुक पर लाइव करने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

kumari ashu