featured मनोरंजन

सलमान खान को सांप ने काटा, इलाज के बाद हुई घर वापसी

सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया है। खान को सांप ने उस वक्त करता जब वह अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर थे। सांप काटने के तुरंत बाद सलमान खान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और अब उनकी हालत ठीक है। जानकारी के मुताबिक जिस सांप ने सलमान खान को काटा था वो जहरीला नहीं था। जिसके कारण ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

जहरीला नहीं था सांप

जारी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को सांप ने हाथ में काटा था और यह घटना बीती रात 3:30 बजे की है। सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका तात्कालिक प्रभाव के साथ इलाज शुरू किया गया। सलमान खान को जिस सांप ने काटा था वह जहरीला नहीं था। जिससे उन्हें अधिक खतरा नहीं हुआ। 

घर पहुंचे सलमान

अस्पताल में रातभर ट्रांसमीटर पर रहने के बाद आज यानी 26 दिसंबर की सुबह 9:00 बजे सलमान खान को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अपनी फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं। उनकी हालत भी अब बेहतर है। इस खबर को सलमान खान के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 

Related posts

एच-1बी वीजा में ट्रंप प्रशासन का ये बदलाव कर देगा जीवनसाथी से दूर

Breaking News

बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को कहा अलविदा, बोले- मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा

pratiyush chaubey

संविधान और सेना के बाद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ही कर सकते हैं देश की रक्षाः केटी थॉमस

Vijay Shrer