featured मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने गर्मी के मौसम को, खूबसूरत कैप्शन के साथ कहा अलविदा

priyanka chopda प्रियंका चोपड़ा ने गर्मी के मौसम को, खूबसूरत कैप्शन के साथ कहा अलविदा

प्रियंका चोपड़ा भले ही वॉलीवुड़ में नजर नहीं आती हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपने पति निक जानेस को बर्थडे पार्टी दी थी। जिसके बाद देसी गर्ल ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

और एक बार फिर से प्रियंका सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। अब जानना चाहते होगें कि इस बार प्रियंका क्यों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं।

priyanka chopra प्रियंका चोपड़ा ने गर्मी के मौसम को, खूबसूरत कैप्शन के साथ कहा अलविदा

तो बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने लंदन की गर्मियों को अलविदा और ठंड के मौसम का वेलकम करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका की क्यूट स्माइल सबका दिल जीत रही है। फोटोज में प्रियंका का अलग ही अंदाज और मूड में दिखायी दे रहा है।

आपको  बता दें कि चोपड़ा ने इन  फोटोज को शेयर करते हुए, पुरानी यादों को ताजा किया है। प्रियंका ने अपने दोस्तों, फैमिली, और पति निक जोनस के साथ  एन्जॉयमेंट के पल शेयर किये हैं।

बता दें कि प्रियंका की ये फोटोज थोड़े दिन पहले की हैं। हालांकि इस बार उन्होंने अपनी इन थ्रोबैक फोटोज  को लंदन की गर्मियों को अलविदा कहने के लिए शेयर किया है।

फोटोज में प्रियंका का कमाल का लुक नजर आ रहा है, उन्हें अलग-अलग जगहों पर देखा जा सकता है। प्रियंका कभी डाइनिंग टेबल तो कभी झील के किनारे और फिर अपने दोस्तों के साथ, कभी ड्रिंक लेते हुए नजर आ रही हैं।

साथ ही प्रियंका का अलग-अलग आउफिट और मूड भी आप देख सकते हैं। फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- समर, मेरे लिए अच्छा रहा हैशटैग गुडबॉय समर, हेल्लो फॉल।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों यूके में अपने अपकमिंग शो ‘सिटाडेल’ की शूटिंगमें बिजी  हैं। इसके अलावा देसी गर्ल कीनू रीव्स के साथ ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में भी नजर आने वाली है।

priyanka प्रियंका चोपड़ा ने गर्मी के मौसम को, खूबसूरत कैप्शन के साथ कहा अलविदा

प्रियंका ने काफी समय से बॉलीवुड़ से दूरी बना ली है, लेकिन एक बार से प्रियंका के फैंस हिंदी सिनेमा में देख पायेंगे। जी हां प्रियंका फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही ‘जी ले जरा’ में काम करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ  कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आयेगीं।

 

 

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, कहा प्रदेश में जल्द स्थापित होगा आपद अनुसंधान केंद्र

Neetu Rajbhar

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, इस बार बन रहा ये खास संयोग

Vijay Shrer

70 सालों बाद उत्तराखंड में देखी गई, उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी

Ravi Kumar