मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत को अपने कपड़ों को लेकर कई बार ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
Oops: कपड़ों की वजह से ट्रोल हुई थी ये दो एक्ट्रेस
कई बार बॉलीवुड स्टार्स फैशन के चक्कर में कुछ ऐसे कपड़े पहन लेते हैं, जो उन्हीं के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। अक्सर अपने कपड़ों को लेकर कई स्टार्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत के साथ। जिन्हें उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं परिणीति
पहले बात करते हैं मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की। यूं तो परिणीति चोपड़ा काफी बोल्ड और फैसेनेबल हैं। उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है। लेकिन कई ऐसे मूवमेंट आए जब परिणीति के कपड़े फैंस के आंखों में चुभने लगे। एक बार उन्होंने अपनी एक फिल्म प्रमोशन के दौरान एक शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं उस ड्रेस के चलते परिणीति इतना परेशान हो गई थीं, कि वह फोटोज तक क्लिक नहीं करा पा रही थीं। परिणीति ने पेस्टल ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। जिसमें में वह काफी अनकंफर्टेबल दिखाई दीं। लोगों ने परिणीति चोपड़ा की इस ड्रेस को लेकर काफी भद्दे कमेंट भी किए।
बिना कपड़ों के नजर आईं चोपड़ा
वहीं एक दूसरी तस्वीर में परिणीति चोपड़ा बिना कपड़ो के नजर आईं। जिसके बाद एक बार फिर उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। इस फोटो में परिणीति येलो कलर के एक कार्ट में बिना कपड़ों के लेटी दिख रही हैं। हालांकि यह तस्वीर सिलेब फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट की है और काफी पुरानी है।
कंगना की इस तस्वीर पर मचा था बवाल
वहीं कुछ ऐसी ही तस्वीरों को लेकर कंगना रनौत भी सोशल मीडिया में जमकर ट्रोलर्स का शिकार हुईं। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की थी। जिसकी वजह से उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। वह एक पारदर्शी सफेद टॉप पहने नजर आईं थीं जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।