मनोरंजन

क्या राज कुंद्रा के खिलाफ गवाही देने वाली हैं शिल्पा शेट्टी?

shilpa क्या राज कुंद्रा के खिलाफ गवाही देने वाली हैं शिल्पा शेट्टी?

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति की वजह से चर्चाओं में हैं। कई बार शिल्पा को मीडिया के कैमरों से छुपते देखा गया है। अब वहीं एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी मीडिया की सुर्खियों में बनीं हुई हैं। जी हां आपको बता दें कि उनके पति की वजह से शिल्पा की मुसीबतें बढ़ती ही चली जा रही है। खबरों की  माने तो राज कुंद्रा मामले में मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 1500 पन्नों की है और इस चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम  भी शामिल हैं।

 

आपको जानकार हैरानी होगी कि इन गवाहों की लिस्ट में शिल्पा का भी नाम है और अब शिल्पा का वो बयान सामने आया है, जो उन्होंने पुलिस को दिया है। खबरों के मुताबिक शिल्पा के अलावा इन 43 गवाहों में शर्ल‍िन चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया है कि ‘अपने काम में बहुत बिजी रहती थी और उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी।कि राज कुंद्रा क्या कर रहे थे।’

शिल्पा ने अपने बयान में ये भी कहा है कि ‘राज कुंद्रा ने साल 2015 में वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत की थी। मैंने उनके साथ साल 2020 तक  बतौर निर्देशक काम कियाउसके बाद मैंने रिजाइन कर दिया ।

इतना ही नहीं शिल्पा ने कहा कि, ऐप्स के बारे में जानकारी नहीं है। मैं अपने काम में  बिजी रहती थी, इसलिए मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।

आपको बता दे कि पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि राज कुंद्रा ने अडल्ट रैकेट को बढाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।  वियान इंडस्ट्रीज के मुंबई ऑफिस का इस्तेमाल किया।कुछ ऐसे एप्लिकेशन थे, जिनके जरिए अश्लील वीडियो ऑनलाइन अपलोड की जाती थीं।

 

 

Related posts

ट्टीटर पर राधिका आप्टे ने ट्रोल्स को किया ट्रोल, अगली वेब सिरीज़ को किया प्रमोट

mohini kushwaha

25 साल पुरानी इस चीज का अक्षय कुमार आज भी उड़ाते हैं मजाक, सैफ ने बताया राज

mohini kushwaha

नागार्जुन के जन्मदिन पर टिकट जारी होगा

bharatkhabar