मनोरंजन

‘बिग बॉस 15’ में क्या होने जा रही है अभिनेता करण कुंद्रा की एंट्री ?

bigg boss

बिग बॉस 15 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। टीवी पर इस बार भी शो को होस्ट करते नजर आयेंगे सलमान ख़ान। वहीं शो में कौन-कौन दिखीई देगा इस पर भी हर रोज बातें सामने आती रहती ही हैं।  वहीं अब करण कुंद्रा बिग वॉस 15 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।  जी हां आपको बता दें कि इस शो में अभिनेता करण कुंद्रा भी नजर आ सकते हैं।

big boss 4 'बिग बॉस 15' में क्या होने जा रही है अभिनेता करण कुंद्रा की एंट्री ?

हाल ही में करण कुंद्रा को टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था।  बता दे कि करण ने अपने करियर की शुरुआत ‘कितनी मोहब्बत है’  से की थी। जिसके बाद से उन्पें फैंस का काफी प्यार मिला। इतना ही नहीं करण शो गुमराह के होस्ट भी रह चुके हैं।

वहीं करण अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ MTV के कपल रियलिटी शो लव स्कूल के कई सीजंस भी होस्ट कर चुके हैं। करण रोडीज में गैंग लीडर का किरदार में भी देखा गया था।

लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुषा के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर करण काफी सुर्खियों में बने रहे, और एक बार फिर से करण बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में बने हुए है।

इस बार के बिग बॉस शो की थीम थोड़ी अलग होने वाली है।  शो के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार शो की थीम जंगल पर बेस्ड होने वाली है।

 

Related posts

पाकिस्तान में नहीं रिलीज होगी ‘रईस’

kumari ashu

सिंगर अभिजीत के अनुराग कश्यप पर विवादित बोल : कहा तुम पाक प्रेम नहीं छोड़ोगे

shipra saxena

अक्षय कुमार और भूमि ने इस तरह किया हिंदी में ”टॉयलेट” का प्रमोशन

Anuradha Singh