December 11, 2023 12:12 pm
featured देश मनोरंजन

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर होंगी शामिल

Sonam Kapoor Ahuja in Masaba Mumbai King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर होंगी शामिल

King Charles Coronation: ब्रिटेन के 40 वें सम्राट के रूप में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में शामिल होने का मौका मिला है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

Karnataka Elections: बेंगलुरु में पीएम मोदी का 26 किमी लंबा मेगा रोड शो, करेंगे 2 जनसभाएं

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस सोनम कपूर किंग चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में एक्सक्लूसिव स्पोकन वर्ड पीस देने के लिए इनवाइट किया गया है। एक्ट्रेस ने इसे लेकर पोस्ट में लिखा है, “ इस सेरेमनी के लिए कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर में शामिल होकर मैं सम्मानित महससू कर रही हूं।” सोनम 7 मई को विंडसर कैसल, यूनाइटेड किंगडम में स्टीव विनवुड और स्पेशल कॉमनवेल्थ वर्चुअल गाना गाने वालों का इंट्रो देंगी।

मुंबई के दो डब्बावाले होंगे शामिल
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुंबई के दो डब्बावाले भी इस कार्यक्रम में अपनी बिरादरी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किंग चार्ल्स के लिए वे एक पुनेरी पगड़ी और वारकरी समुदाय द्वारा उपहार के रूप में बनाई गई एक शॉल ले जा रहे हैं।

ये सेलेब्स होंगे शामिल
किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में में कैटी पैरी, लियोनेल रिची, एंड्रिया बोसेली, सर ब्रायन टेरफेल, फ्रेया राइडिंग्स, एलेक्सिस फ्रेंच, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई सेलेब्स शामिल होंगे।

Related posts

बीएसएफ ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, 9 हजार मोर्टार शेल दाग कई चौकिंया तबाह

Vijay Shrer

उत्तराखंड का नैनीताल हैं खूबसूरत पर्टयन स्थल यहां घूम सकते हैं!

mohini kushwaha

भारतीयों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है आईएसआई

Breaking News