featured भारत खबर विशेष

महाभारत के वो अनदेखे सबूत जिन्होंने वैज्ञानिकों को भी सोचने पर कर दिया मजबूर, आप भी जानिए महाभारत की असली हकीकत..

mahabhart 2 महाभारत के वो अनदेखे सबूत जिन्होंने वैज्ञानिकों को भी सोचने पर कर दिया मजबूर, आप भी जानिए महाभारत की असली हकीकत..

दुनिया में हर तरह लोग हैं कुछ लोग कुछ ईश्वर पर विश्वास करते हैं तो कुछ लोग कहते हैं कि दुनिया में कोई ईश्वर नहीं है। यही कारण है कि, ईश्वर पर विश्वास करने वालों को आस्थिक और विश्वास न करने वालों को नास्तिक कहा जाता है।

mahabhart 1 महाभारत के वो अनदेखे सबूत जिन्होंने वैज्ञानिकों को भी सोचने पर कर दिया मजबूर, आप भी जानिए महाभारत की असली हकीकत..
ऐसा ही कुछ महाभारत को लेकर भी लोग बंटे हुए हैं। आपको बता दें, ‘महाभारत’ को महाकाव्य रूप में लिखा गया भारत का ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ माना जाता है। यह विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य ग्रंथ है।

महाभारत को लेकर कुछ लोगों को लगता है कि,दुनिया में ऐसी कोई घटना घटि ही नहीं है। जिसके खून की गवाही आज भी हरियाणा राज्य में बसी कुरूक्षेत्र की धरती दे रही है।

लेकिन आज हम आपको महाभारत से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानकर वैज्ञानिक भी सोच में पड़ गये थे। चलिए आपको महाभारत से जुड़े हुए कुछ रोचक किस्से बताते हैं। जिन्हें जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि, 18 दिन चलने वाली इस महाभारत ने किस तरह एक परिवार को खत्म किया। इसके साथ ही दुनिया के सामने गीता का वो ज्ञान भी दिया।जो हमारे जीवन का सार बताती है और हमें जीने की सही राह दिखाती है।

1-कुरुक्षेत्र की लाल मिट्टी
हम सभी जानते हैं कि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र मे हुआ था जो आज भी हरियाणा राज्य में स्थित है। कहा जाता है कि उस समय तबाही ला देने वाले युद्ध में बहे खून की वजह से वहां की धरती लाल हो गयी थी। पुरातात्विक विशेषज्ञ ने माना है कि महाभारत घटना सच में घटी थी क्योंकि उस जगह पर लोहे से बने तीरों और भालों को जमीन में गढ़ा पाया गया है। जिनकी जाँच पड़ताल करने पर उन्हें 2800 ई.पू का माना गया है जो कि लगभग महाभारत के समय काल के ही बने हुए हैं।

2-ब्रह्मास्त्र
महाभारत में आपने ब्रह्मास्त्र नाम के भयानक अस्त्र के बारे में तो सुना ही होगा। यह अस्त्र धर्म और सत्य को बनाये रखने के लिए ब्रह्मा द्वारा बनाया गया एक बहुत ही विनाशकारी परमाणु हथियार था। माना जाता है कि यह अचूक और बह्यंकर अस्त्र होता था। इसकी प्रमाणिकता तब सामने आयी जब

अमेरिक ने जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर को परमाणु बम बनाने को दिया था।जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने महाभारत काल के ब्रह्मास्त्र अस्त्र की संघारक क्षमता पर शोध किया।

1939-1945 के बीच अमेरिका के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस पर काम करना शुरू किया 16 July 1945 को इसका पहला परिक्षण किया गया। और धमाके का परिणाम कुछ वैसा ही था जैसा पौराणिक ग्रंथो में ब्रह्मास्त्र के बारे में बताया गया था। इस परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों ने भी माना कि, इस तरह का शस्त्र महाभारत में भी इस्तेमाल किया गया था।

3-महाभारत के शहर
महाभारत में कई शहरों का निर्माण हुआ था जो आज भी मौजूद है इतिहासकार बताते की महाभारत का हस्तिनापुर आज का मेरठ जिला है और वहीँ इंद्रप्रस्त आज दिल्ली,गन्धार अफगानिस्तान का कन्धार आदि मौजूद है जो महाभारत होने का सबूत देता है।

4-स्वास्तिक की गवाही
भारत में स्वास्तिक के निशान को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है लेकिन यह निशान महाभारत में भी उपयोग में लिया जाता था। सिंधु घाटी सभ्यता और मोहनजोदड़ो सभ्यता की खुदाई के दौरान कई ऐसे सबूत मिले थे जिनमे स्वास्तिक के निशान पाये गए थे।

5-महारथी कर्ण का अंग राज्य
कुंती के सबसे बड़े बेटे दानवीर कर्ण अंग देश के राजा थे। जो उनको दुर्योधन द्वारा उपहार स्वरुप भेंट किया गया था उस समय का अंगदेश आज उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नाम से जाना जाता है। साथ ही जरासंध द्वारा अपने राज्य के कुछ हिस्सों को कर्ण को दिए जाने की बात भी कही जाती है जो आज बिहार के मुंगेर और भागलपुर जिले के नाम से जाने जाते हैं।
इन स्थानों में कितनी सच्चाई है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, ये राज्य स्थान आज भी वहीं है जहां कल थे। जिन्हें चाहकर भी बदला नहीं जा सकता है।

6-अर्जुन का चक्रव्यूह
आपने महाभारत में अर्जुन के चक्र के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं ये चक्र आज भी मौजूद है।
जी हांहिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सोलह सिंगी धार के नीचे बसा राजनौण गांव एक ऐतिहासिक स्थल के नाम से मशहूर है। यहां पर पांडव अज्ञातवास के दौरान यहां रुके थे।

इसी समय अर्जुन ने यहां पर चक्रव्यूह का ज्ञान प्राप्त करने पर उसे पत्थर पर उकेरा,जो आज भी मौजूद है। इस चक्रव्यूह को ध्यान से देखा जाए तो इसमें अंदर जाने का रास्ता तो साफ दिखाई देता है लेकिन बाहर जाने का रास्ते का पता नहीं चलता। इस जगह को पिपलु किले के नाम से जाना जाता है। जो आज भी मौजूद है।

7-गीता
हिन्दू धर्म में प्रमुख ग्रन्थ के तौर पर धीमदभागवत गीता को देखा जाता है। आपने अगर कभी गीता पढ़ी होगी तो आप ये बात अच्छी तरह से जानते होंगे की गीता के वचन कोई सामान्य व्यक्ति नहीं लिख सकता है। ये बात तो सभी जानते हैं कि, गीता के वचनों के श्रीकृष्ण ने महाभारत में अर्जुन को सुनाया था। और अर्जुन थे तो फिर पांडव भी थे, और पांडव थे तो फिर महाभारत भी हुआ था ।

8-भगवान श्री कृष्ण की द्वारका नगरी
भगवान श्री कृष्ण द्वारका के राजा थे।और महाभारत में इस बात की जानकारी मिलता है की यह मगरी जलनग्न हो गयी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, पुरातत्व विभाग को गुजरात के पास समुद्र के नीचे एक पुराना शहर मिला है और इसके प्रमाणों से पता चलता है कि यह वही द्वारका नगरी है। जिसका उल्लेक महाभारत में किया गया है ।

https://www.bharatkhabar.com/world-men-were-killed-more-than-women-from-corona/

इसलिए कोई भी इंसान इस बात से इंकार नहीं कर सकता है कि, महाभारत हुई ही नहीं थी। अब तक महाभारत को लेकर जो भी खुलेसे हुए हैं। उनसे आम इंसान ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि, ऐसा वास्तव में हुआ था।

Related posts

तीन तलाक बिल के खिलाफ ओवैसी और खुर्शीद, बिल को बताया गलत

Breaking News

फ्लिपकार्ट पर लगी दशहरा स्पेशल सेल, जानें सामान पर कितने की मिलेगी छूट

Trinath Mishra

देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 508953, 24 घंटे में आए चौकाने वाले मामले

Rani Naqvi