Breaking News featured देश यूपी

एनसीर क्षेत्र लगातार हो रहा गर्म, अगले हफ्ते तक और भी ज्यादा हॉट हो जाएगा मौसम

hot weather heat wave एनसीर क्षेत्र लगातार हो रहा गर्म, अगले हफ्ते तक और भी ज्यादा हॉट हो जाएगा मौसम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह गर्म रही जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।’ हवा में नमी का स्तर 49 प्रतिशत रहा। शहर के लिए आधिकारिक मानी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला की रिकॉर्डिंग के हिसाब से सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों ने दोपहर के बाद आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया था। रविवार को लेकर मौसम विभाग ने अहम भविष्यवाणी की है, जिसके अनुसार रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं आसमान में हल्के बादल छाये रहने के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और प्रचंड रूप धारण कर सकती हैं।
वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल को आंधी-बारिश आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और ‘येलो’ मौसम चेतावनी जारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम केन्द्र ने राज्य के मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी के साथ आंधी-बारिश आने की चेतावनी जारी की है।
मौसम कार्यालय ने गंभीर या खतरनाक मौसम से पहले लोगों को सतर्क करने के लिए रंगीन कोड वाली चेतावनी जारी की। इस मौसम के कारण नुकसान, व्यापक पैमाने पर बर्बादी और जीवन को खतरा हो सकता है।

Related posts

देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला प्रदेश बना यूपी- योगी

Shailendra Singh

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव को शहर की स्थिति की जानकारी दी

Trinath Mishra

बलिया में हो रही बारिश से मौसम हुआ शुष्क, किसान हुए खुश

Breaking News