featured Breaking News देश

1975 का आपातकाल देश के लिए काला दिन: मोदी

Modi Man ki Baat 1975 का आपातकाल देश के लिए काला दिन: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 1975 के आपातकाल को देश के लिए काला दिन करार देते हुए कहा कि वह खुश हैं कि देश के लोगों ने हमेशा ही लोकतंत्र को प्राथमिकता दी है। मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 21वें संस्करण में कहा, “मैं खुश हूं कि मेरे देश के लोगों ने हमेशा ही लोकतंत्र को महत्व दिया है। एक समय था, जब लोगों की आवाज दबा दी गई थी, लेकिन आज लोग सरकार के कामकाज को लेकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।”

Modi Man ki Baat

मोदी ने कहा कि लोग अब संपूर्ण लोकतंत्र में हैं। 1975 में एक समय था, जब लोगों की आजादी छीन ली गई थी और लगभग 1,000 राजनीतक कार्यकर्ताओं तथा छात्र नेताओं को बिना किसी कारण के जेल में डाल दिया गया था।

Man ki Baat

मोदी ने कहा, “लोगों के मूलभूत अधिकार छीन लिए गए और देश को एक बड़ी जेल में तब्दील कर दिया गया। जयप्रकाश नारायण सहित आम लोगों के लिए काम कर रहे प्रसिद्ध राजनेताओं को जेल में ड़ाल दिया गया।”

उन्होंने कहा कि देश को उस काली अवधि को नहीं भूलना चाहिए और यह याद रखना चाहिए कि व्यक्तिगत और सामूहिक ताकत ही देश की शक्ति है।

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र ने हमें ताकत दी है, लेकिन 25-26 जून, 1975 लोकतंत्र के लिए काली रात थी। मैंने हमेशा लोगों से लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास का आग्रह किया है।”

मोदी ने कहा कि देश को लोगों की भागीदारी के जरिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(आईएएनएस)

Related posts

21 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, राहुकाल का समय

Rahul

मोदी मंत्रिमंडल में यूपी का रखा गया खास ध्यान

bharatkhabar

बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अतुल लोखंडे ने देशी पिस्टल अपनी कनपटी पर रख कर खुद को गोली मारी

Rani Naqvi