featured धर्म

21 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, राहुकाल का समय

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 21 सितंबर को चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। सूर्य कन्या व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानिए आज का राशिफल…….

मेष
आज चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। मकर का शनि राजनीति में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।

वृष
आज का दिन व्यवसाय के लिए उन्नति के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज के दिन छात्र करियर सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

कर्क
शनि सप्तम, गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि में है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें।

सिंह
इस राशि से अष्टम गुरु व द्वादश गोचर कर रहा चन्द्रमा जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या
सूर्य इसी राशि में, चन्द्रमा एकादश तथा गुरु सप्तम हैं। छात्रों को करियर में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाए।

तुला
चन्द्रमा दशम व सूर्य द्वादश में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज वृष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक
चन्द्रमा नवम व पंचम गुरु मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।बेल का पेड़ लगाएं।

धनु
आज सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में नवीन उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

मकर
सूर्य नवम व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

कुंभ
सूर्य अष्टम,गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से खष्ठम लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। संतान के शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Panchang: आज 21 सितंबर 2022 बुधवार का दिन है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष एकादशी 11:34 PM तक उसके बाद द्वादशी है। सूर्य कन्या राशि पर योग–शिव ,करण-बालव और कौलव आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 21 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-एकादशी 11:34 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र-पुष्य 11:47 PM तक उसके बाद अश्लेशा
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शिव
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:19 AM
  • सूर्यास्त-6:21 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 1:55 AM ,21 सितंबर
  • चन्द्रास्त-3:51 PM ,21 सितंबर
  • राहु काल-12:19 PM से 01:50 PM तक

Related posts

प्रसाद ने भेजा निरुपम को नोटिस

Breaking News

CBI विवादः चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा आज पूरी बात सुनी जाएगी

mahesh yadav

सरकार की कोशिशों से जगी उम्मीद, खुद का भविष्य संवारने में जुटे लखनऊ के रिजवान  

Shailendra Singh