featured यूपी

प्रयागराज- जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गंगापार प्रत्याशियों पर बढ़ा भरोसा

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव में गंगापार के प्रत्याशियों पर बढ़ा भरोसा, क्या है समीकरण

प्रयागराज: पंचायत चुनाव संपन्न होने का बाद राजनीतिक दल आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगे हुए हैं। यही माहौल प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है। इस बार उम्मीदवारों का चयन भी अलग तरीके से किया गया है।

गंगापार प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

प्रयागराज में सपा और भाजपा दोनों दलों ने इस बार गंगा के पार के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। दिलचस्प बात यह है कि आज तक कोई भी ऐसा उम्मीदवार अध्यक्ष की कुर्सी तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में इस बार रिकॉर्ड टूट भी सकता है। सपा ने मालती यादव और बीजेपी ने वीके सिंह को टिकट दिया है।

हँड़िया के उम्मीदवार मैदान में

चुनाव का माहौल कब बदल जाए, रंग किस पर चढ़ जाए कहा नहीं जा सकता है। सपा और भाजपा दोनों दलों ने हँड़िया तहसील के उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। परिणाम क्या होगा यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी तहसील में ही रहना तय माना जा रहा है। पंचायत अध्यक्ष में ज्यादा से उम्मीदवारों को जीत दिलाकर सभी दल अपना मनोबल, राजनीतिक दांव और मजबूत करना चाहेंगे।

Related posts

कोरोना और हिंसा के बीच जंगली आग से जलकर खाक हुआ अमेरिका..

Mamta Gautam

भारत आगे बढ़ रहा है और पूरा विश्‍व देख रहा है-उपराष्ट्रपति

mahesh yadav

Uttar Pradesh : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सिविल अस्पताल पर छापा, अफसरों की लगाई फटकार

Neetu Rajbhar